-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Shope Papilloma Virus Is Spreading Among Wild Rabbits In America
अमेरिका के जंगली खरगोशों को डरावना बना रहा ये वायरस, क्या इंसानों को होता है इसका खतरा
- Written By: दीपिका पाल
Shope Papillomavirus- SPV: अमेरिका के जंगलों में जंगली खरगोशों के बीच एक खतरनाक वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि, इसके चपेट में आने वाले जानवरों का चेहरा भयानक नजर आता है।

जंगली खरगोशों में फैल रहा है जॉम्बी वायरस (सौ.सोशल मीडिया)
Shope Papillomavirus- SPV: दुनियाभर में कई बीमारियां पनपती रहती है। इसमें ही अमेरिका के जंगलों में जंगली खरगोशों के बीच एक खतरनाक वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि, इसके चपेट में आने वाले जानवरों का चेहरा भयानक नजर आता है। यानि इस वायरस की वजह से खरगोश जॉम्बी की शक्ल के नजर आते है।
इस वायरस में खरगोश के चेहरे, सिर या कान पर सींग या टेंटेकल जैसा कुछ निकल आते हैं। इसी वजह से लोग इन्हें ‘जॉम्बी बनीज’ कहने लगे हैं। यह वायरस इंसानों को किस तरह से प्रभावित करता है और क्या होते है इस वायरस के लक्षण चलिए जान लेते हैं इस खबर में…
सम्बंधित ख़बरें
Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
मुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
कैसी है ये बीमारी
इस बीमारी शोप पैपिलोमा वायरस (Shope Papillomavirus- SPV) या कॉटनटेल रैबिट पैपिलोमा वायरस (CRPV) की बात करें तो, यह एक तरह का खतरनाक अजीब वायरस है जो आमतौर पर जंगली कॉटनटेल खरगोशों को चपेट में लेती है। इतना ही नहीं इस बीमारी के प्रकोप में आने वाले जंगली खरगोश के चेहरे, सिर या कान पर सींग या टेंटेकल जैसा कुछ निकल आते हैं। इसी वजह से लोग इन्हें ‘जॉम्बी बनीज’ कहने लगे हैं। इस बीमारी की वजह से खरगोशों को देखने और खाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्या है वायरस और कैसे फैलता है
इस वायरस की बात की जाए तो, यह एक तरह का डीएनए वायरस है जो खरगोशों को निशाना बनाता है यानि चपेट में लेता है। इस वायरस की सबसे पहले पहचान 1930 के दशक में डॉ. रिचर्ड शोप ने की थी। ये वायरस खरगोश के सिर, चेहरे और कान पर मस्सों जैसे ट्यूमर यानी कि बना देता है। ये उभार कभी-कभी छोटे सींग या मांसल टेंटेकल जैसे नजर आते हैं। साथ ही इस वायरस के कारण कभी-कभी कैंसर के भी लक्षण बन जाते है। पालतू खरगोशों को ये वायरस कम ही होता है, लेकिन अगर वे संक्रमित जंगली खरगोशों या कीड़ों के संपर्क में आएं तो संक्रमित हो सकते हैं।
संक्रमित खरगोश के सीधे संपर्क में आने से, खून चूसने वाले कीड़ों के काटने से, जैसे मच्छर, पिस्सू और चिपकू कीड़े। बताया जाता है कि, ये कीड़े अक्सर खरगोश के सिर और कान पर काटते हैं, क्योंकि वहां का बाल पतला होता है। छोटे घाव से वायरस आसानी से अंदर चला जाता है और फिर स्किन के सेल्स तेजी से बढ़ने शुरू हो जाती है, जिससे ट्यूमर बन जाता है।
ये भी पढ़ें– सोने से पहले पिएं ये हर्बल ड्रिंक, सेहत में आएगा जबरदस्त बदलाव
जानिए कैसे प्रभावित करता है यह वायरस
इस खतरनाक शोप पैपिलोमा वायरस की बात की जाए तो, यह खरगोश को प्रभावित करने के साथ ही इनके लिए बेहद ही जानलेवा साबित होता है। बताया जाता है कि, इस वायरस के प्रकोप में आने से शरीर को ज्यादा नुकसान होते है।
- आंखों के पास बड़े उभार होने से उन्हें दिखना मुश्किल हो जाता है।
- मुंह या नाक के पास गांठ बनने से खाना-पीना और सांस लेना कठिन हो जाता है।
- ऐसे खरगोश कमजोर हो जाते हैं, जिससे शिकारी उन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं।
- कुछ खरगोशों में ये उभार अपने आप कम हो जाते हैं, लेकिन कई मामलों में ट्यूमर लंबे समय तक बने रहते हैं।
ये वायरस सिर्फ खरगोशों में ही फैलता है। इंसान, कुत्ते, बिल्ली या दूसरे पालतू जानवर इससे संक्रमित नहीं होते हैं। हालांकि, पालतू खरगोशों में संक्रमण का खतरा बना रहता है, इसलिए उन्हें मच्छरों और पिस्सुओं से बचाएं। जंगली खरगोशों से दूर रखें।
Shope papilloma virus is spreading among wild rabbits in america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














