- Hindi News »
- India »
- China Will No Longer Cast Its Eyes On Arunachal Pradesh India Will Deploy Bahubali
चीन अब अरुणाचल पर नहीं लगाएगा आंखें, भारत तैनात करेगा ‘बाहुबली’
BvS10 Sindhu All Terrain Vehicle: रक्षा मंत्रालय ने एलएंडटी को सेना के लिए BvS10 सिंधु ऑल टेरेन वाहन सप्लाई करने का ठेका दिया है। यह वाहन BAE Systems Hagglunds के BvS10 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।
- Written By: रंजन कुमार

BvS10 सिंधु ऑल टेरेन वाहन। इमेज-सोशल मीडिया
Army BvS10 Sindhu All Terrain Vehicle: रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देते हुए लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को सेना के लिए BvS10 सिंधु ऑल टेरेन वाहन सप्लाई करने का ठेका दिया है। यह वाहन BAE Systems Hagglunds के BvS10 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे भारतीय जरूरतों के अनुसार काफी हद तक बदला और स्वदेशी बनाया गया है। इस वाहन को बाहुबली कहा जाता है।
सेना ने 18 वाहनों का ऑर्डर दिया है। पहले बैच के सफल ट्रायल के बाद 100 से ज्यादा अतिरिक्त वाहन खरीदने की योजना है। इन वाहनों का इस्तेमाल खासकर ऊंचाई वाले और बर्फीले इलाकों, जैसे-लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में किया जाएगा।
2027 में पहला BvS10 सिंधु वाहन होगा तैयार
L&T के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि शुरुआती संख्या कम होने के बावजूद 2027 में पहला BvS10 सिंधु वाहन 60 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री के साथ बनेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन सिस्टम, आर्मर और अन्य अहम सब असेंबली भारत में ही बनाई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट ऑफिसर को नौसेना की कमान
13 जेट्स ढेर, 11 एयरफील्ड हुए ध्वस्त; ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा खुलासा, जानें पाक ने कैसे टेके थे घुटने
सेना के साथ मिलकर किया डिजाइन
कंपनी का कहना है कि BvS10 सिंधु को सेना के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसमें ऊंचाई वाले इलाकों के लिए इंजन में बदलाव किया गया। सेना के रेडियो और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। स्वदेशी कंपोजिट आर्मर, बेहद ठंडे मौसम के लिए खास हीटिंग सिस्टम और भविष्य की सुरक्षा प्रणालियों के लिए अपग्रेडेड इलेक्ट्रिकल सिस्टम हैं।
यह भी पढ़ें: चीन ने अरुणाचल पर कब्जे की तय की समयसीमा, जापान के आईलैंड पर भी नजर, पेंटागन रिपोर्ट में बड़े दावे
K9 वज्र टी तोप और जोरावर लाइट टैंक पर काम
गुजरात के हजीरा स्थित L&T के आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स में इन वाहनों का निर्माण होगा। यही फैक्ट्री पहले से K9 वज्र टी तोप और जोरावर लाइट टैंक कार्यक्रम से जुड़ीं परियोजनाओं पर काम कर रही है। पहला BvS10 सिंधु वाहन 2027 में सेना को सौंप दिया जाएगा। सभी 18 वाहन 2028 के मध्य तक डिलीवर होने की उम्मीद है। सेना ने जानबूझकर शुरुआती ऑर्डर छोटा रखा है, जिससे वर्ष 2027-28 की सर्दियों में इन्हें वास्तविक ऑपरेशनल इलाकों में परखा जा सके। इसके बाद बड़े पैमाने पर ऑर्डर दिए जाने की संभावना है। 5 साल तक चले ट्रायल के बाद BvS10 सिंधु का चयन किया गया है। इन परीक्षणों में इस वाहन ने रूस और सिंगापुर के प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स को बर्फ, ग्लेशियर और पथरीले इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पीछे छोड़ दिया।
China will no longer cast its eyes on arunachal pradesh india will deploy bahubali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














