-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- China Irked Indian Blogger For Claiming Arunachal Pradesh Is Part Of India Detained Him For 15 Hours Denied Food
अरुणाचल को भारत का हिस्सा बताने पर चिढ़ा चीन, भारतीय व्लॉगर को 15 घंटे हिरासत में रखा, खाना नहीं दिया
- Written By: रंजन कुमार
Anant Mittal: दिल्ली के एक व्लॉगर को चीन में अरुणाचल प्रदेश पर स्टैंड लेने की वजह से 15 घंटे हिरासत में रखा गया। उन्हें खाना-पानी नहीं दिया गया। डिवाइस जब्त कर लिए गए। उन्होंने वीडियो शेयर किया है।

व्लॉगर अनंत मित्तल।
Indian Vlogger Anant Mittal: दिल्ली के रहने वाले यूट्यूबर अनंत मित्तल ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने के चलते उन्हें चीन में 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया। ऑन रोड इंडियन नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाले अनंत ने बताया कि चाइनीज इमिग्रेशन सेंटर पर हुई बदसलूकी ने उनको रोने पर मजबूर कर दिया। घटना 16 नवंबर 2025 की है।
उन्होंने अपने कंटेंट में अरुणाचल को भारत का हिस्सा बताया था, जो ऐसा सच है। मगर, चीन नहीं मानता है। नतीजतन उनके साथ चीन में एयरपोर्ट पर बेहद बुरा बर्ताव किया गया। मित्तल का दावा है कि उन्हें पूछताछ के दौरान खाना-पानी नहीं दिया गया। उनके गैजेट और डिवाइस जब्त किए गए और भारतीय दूतावास से संपर्क की अनुमति नहीं दी गई।
इमिग्रेशन काउंटर पर शुरू हुई परेशानी
अनंत के मुताबिक चीन पहुंचने पर इमिग्रेशन काउंटर पर सबकुछ सामान्य रहा। पासपोर्ट चेक और स्टिकर भी लग गया, लेकिन स्टांपिंग से ठीक पहले उन्हें रोक लिया गया। कुछ देर बाद मित्तल को डिटेंशन एरिया में ले जाया गया। वहां उन्होंने कई यात्रियों को भी देखा। एक व्यक्ति कोरिया और आठ-दस बांग्लादेशी ट्रैवलर्स भी थे। मित्तल के अनुसार पहले दो घंटे तक कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने सोचा कि शायद अतिरिक्त क्लैरिफिकेशन चाहिए होगा, क्योंकि हाल में इमिग्रेशन चेक्स कड़े हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
अधिकारियों ने डिवाइस रख लिए
दो घंटे बाद अधिकारियों ने उन्हें एक अलग कमरे में ले जाकर पूछताछ शुरू की। उनका बैग खोलकर सामान की जांच की गई। मित्तल के मुताबिक iPad छोड़कर उनके बाकी डिवाइस अधिकारियों ने अपने पास रख लिए। अधिकारियों ने उनसे उनके कंटेंट और चैनल को लेकर सवाल किए। यहीं उन्हें ये अहसास हुआ कि अरुणाचल पर लिया गया उनका स्टैंड इस बुरे बर्ताव का कारण है।
यह भी पढ़ें: चीन ने अरुणाचल पर कब्जे की तय की समयसीमा, जापान के आईलैंड पर भी नजर, पेंटागन रिपोर्ट में बड़े दावे
कांसुलर संपर्क की इजाजत नहीं
मित्तल का दावा है कि उन्हें खाना तक भी नहीं दिया गया। वे 28 घंटे बिना भोजन के रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन इस्तेमाल करने नहीं दिया गया। भारतीय दूतावास से संपर्क की इजाजत भी नहीं मिली। बार-बार अनुरोध के बावजूद जरूरी सुविधाएं तक नहीं दी गईं। यह स्थिति उनके लिए मानसिक रूप से बेहद तनावपूर्ण रही।
15 घंटे बाद प्रक्रिया पूरी
15 घंटे बाद अधिकारियों ने बताया कि उनकी प्रोसेसिंग पूरी हो गई है। उन्हें भारत वापस जाना होगा। मित्तल ने बाद में एक वीडियो जारी कर अनुभव साझा किया। उम्मीद जताते हुए कि यह संदेश भारतीय और चीनी दूतावासों तक पहुंचे। बता दें, मित्तल ने जिस महिला का जिक्र किया है, वे Pem Wang Thongdok हैं। वो यूके में रहती हैं। उनका आरोप है कि नवंबर में शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें 18 घंटे इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोके रखा था।
China irked indian blogger for claiming arunachal pradesh is part of india detained him for 15 hours denied food
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














