Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जाको राखे साईंया मार सके न कोई, 104 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से बाहर निकला 10 साल का राहुल

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jun 15, 2022 | 11:09 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में एक 10 साल का बच्चा बोरवेल (Borewell) में गिर गया था। हालांकि, करीब 104 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इस बच्चे को बाहर निकाला गया है। इस 10 साल के बच्चे का नाम राहुल साहू (Rahul Sahu) है। राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू दल करीब 65 फीट गहरे गड्ढे में उतरी थी। राहुल की जान बचाने के लिए रेस्क्यू दल ने सुरंग बनाई। लेकिन, सुरंग के रास्ते में बार-बार मजबूत चट्टान आ जाने से इस अभियान को पूरा करने के लिए रेस्क्यू दल को 4 दिन लगा। 

राहुल (Rahul Sahu) को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद राहुल को  बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अपोलो अस्पताल बिलासपुर भेजा गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सभी की प्रार्थनाओं और बचाव दल के अथक, समर्पित प्रयासों से, राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हमारी कामना है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO

आखिर बोरवेल के गड्ढे में दफ्न हो गई कोटपूतली की मासूम चेतना की जिंदगी, 10 दिन बाद बाहर निकाला गया शव, छाई शोक की लहर

बच गई 10 साल के मासूम की जिंदगी, MP के गुना में बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, एनडीआरएफ के प्रयास सफल

माना कि चुनौती बड़ी थी
हमारी टीम भी कहाँ शांत खड़ी थी
रास्ते अगर चट्टानी थे
तो इरादे हमारे फौलादी थे
सभी की दुआओं और रेस्क्यू टीम के अथक, समर्पित प्रयासों से राहुल साहू को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वह जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हो, ऐसी हमारी कामना है। pic.twitter.com/auL9ZMoBP7 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 14, 2022

वहीं राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे आर्मी ऑफिसर गौतम सूरी ने कहा कि, ‘यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन था। टीम के सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से राहुल को सफलतापूर्वक बचाया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी सफलता है। सेना के करीब 25 अधिकारियों को यहां तैनात किया गया था।’

यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन था। टीम के सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से राहुल को सफलतापूर्वक बचाया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी सफलता है। सेना के करीब 25 अधिकारियों को यहां तैनात किया गया था: सेना में अधिकारी गौतम सूरी pic.twitter.com/yZDtDX4ZSC — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2022

इसके अलावा जांजगीर के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने कहा, ‘ यह हमारी और हमारी टीम की जीत है। यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी। प्रशासन की ओर से हमें हर तरह की मदद दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। हम राहुल को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जा रहे हैं।’

यह हमारी और हमारी टीम की जीत है। यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी। प्रशासन की ओर से हमें हर तरह की मदद दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। हम राहुल को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जा रहे हैं: जितेंद्र शुक्ला, कलेक्टर जांजगीर pic.twitter.com/PJfrScOKi5 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2022

बता दें कि, 10 जून को राहुल अपने घर के पास खुले हुए बोरवेल में गिरकर फंस गया था। इसके बाद इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बोरवेल में फंसे राहुल तक समय रहते ही ऑक्सीजन पहुंचाया गया। इतना ही नहीं कैमरा लगाकर राहुल की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही थी। 

राहुल को बचाने के लिए एनडीआरएफ और सेना के साथ जिला प्रशासन की टीम ने ड्रीलिंग करके बोरवेल तक पहुँचने के लिए सुरंग बनाया। सुरंग बनाने के दौरान कई बार मजबूत चट्टान आई, इस वजह से अभियान में देरी हुई। हालांकि, 104 से अधिक घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहुल को जीवित बाहर निकाला गया। 

Rahul Sahu was taken to Bilaspur Apollo Hospital. He is currently kept in the ICU under the supervision of a team of specialist doctors: Chhattisgarh CMO pic.twitter.com/BvR3J5qFSB — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 14, 2022

छत्तीसढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि राहुल साहू को बिलासपुर अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। 

Chhattisgarh rahul trapped in borewell was rescued rescue operation lasted for more than 104 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2022 | 11:09 AM

Topics:  

  • Borewell rescue operation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.