Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन में 7 नक्सली ढेर, जवान शहीद
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में करीब 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। साथ ही जवानों के मारे जाने की भी खबर है।
- Written By: प्रीति शर्मा
Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है जहां दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों के कैडर को चारों तरफ से घेर लिया है। इसी बीच एनकाउंटर से 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं 2 जवान के शहीद और कई के घायल होने की भी सूचना है।
सुरक्षाबलों के जवानों को दी गई जानकारी के अनुसार बीजापुर में बड़ी संख्या में नक्सली जमा हुआ। जिसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। जिसमें डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन ऑपरेशन में शामिल हैं। नक्सलियों की ओर से जारी फायरिंग का जवाब जवान दे रहे हैं। बता दें कि 16 दिन पहले ही खूंखार नक्सली हिड़मा मारा गया था। नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर के बाद बीजापुर में यह बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है।
Chhattisgarh | 7 naxals killed in a joint operation by DRG Dantewada–Bijapur, STF CRPF and CoBRA teams in the West Bastar Division area along the Bijapur–Dantewada inter-district border. 2 jawans died in the line of duty, 1 injured: IG Bastar P Sundarraj pic.twitter.com/TYJ7NDwrjr — ANI (@ANI) December 3, 2025
यह भी पढ़ें:- ‘संचार साथी’ पर सरकार का यू-टर्न, मंत्री बोले – हम आदेश बदलने को तैयार, विवाद के बाद बदला फैसला
सम्बंधित ख़बरें
‘धर्म देखकर मारा…’, असद के एनकाउंटर पर भड़के मौलाना रशीदी, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में घायल बदमाश ने मांगी सिगरेट, पुलिस मुठभेड़ का वीडियो वायरल
सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बताया गैरकानूनी
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन
अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होने लगी। इस मुठभेड़ में अब तक 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स और कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन के जवान शामिल हैं।
कितने नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जवानों द्वारा एनकाउंटर में कई बड़े लीडर मारे गए हैं। केंद्रीय सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए मार्च 2026 तक का समय दिया है। जिसके बाद बस्तर इलाके में सुरक्षाबलों के जवान लगातार सचेत हैं। इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक करीब 268 नक्सली मारे जा चुके हैं। जिसमें से 239 बस्तर डिवीजन से हैं। बस्तर डिवीजन में बीजापुर और दंतेवाड़ा समेत 7 जिले आते हैं।
