भावनगर में पैथोलॉजी लैब में अचानक लगी आग, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bhavnagar Fire News: भावनगर के काला नाला क्षेत्र में देव पैथोलॉजी लैब में आग लगी, जो कॉम्प्लेक्स में फैल गई। फायर टीम ने शीशे तोड़कर 19 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला; कोई घायल नहीं।
bhavnagar-fire-breaks-out-in-pathology-lab-children-hospitalized-rescue-on
भावनगर में पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Fire in Bhavnagar Children Hospital: गुजरात के भावनगर शहर के काला नाला इलाके में बुधवार को एक पैथोलॉजी लैब में आग लग गई। आग की शुरुआत एक ब्रेजियर से हुई, जो धीरे-धीरे बिल्डिंग तक फैल गई और समीप कॉम्प्लेक्स में मौजूद 3-4 अस्पतालों को प्रभावित कर दिया। आग लगने पर, बिल्डिंग में फंसे 19 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने में 5 फायरफाइटर और 50 से अधिक कर्मचारी लगे।

जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के भी घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। भावनगर शहर के कालूभर रोड पर सुबह करीब 9 बजे लगी आग में, इस कॉम्प्लेक्स में 10-15 हॉस्पिटल, दुकानें और ऑफिस हैं। फायर डिपार्टमेंट ने शीशा तोड़कर हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों और अन्य मरीजों को बाहर निकाला।

आग लगने से अफरा-तफरी

अधिकारियों ने बताया कि कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सर. टी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। यह आग काला नाला इलाके के करीब कॉम्प्लेक्स में स्थित देव पैथोलॉजी लैब में लगी। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों व बुजुर्गों को बाहर निकाला। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। भावनगर फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि 19-20 लोगों को बचाया गया है। आग कॉम्प्लेक्स की ब्रेसिंग में लगी और फिर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस आग को बुझाने में 5 फायरफाइटर और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे थे।

मौके पर तीन दमकल गाड़ियां मौजूद

अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय युवक अस्पताल परिसर में फंसे मरीजों को निकालने में जुटे हुए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, और मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

वहीं, भावनगर कमिश्नर एन.वी. मीणा ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर जमा कचरे में आग लग गई थी। धुएं के कारण अस्पताल के मरीज प्रभावित हुए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की पूरी जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com