चेन्नई में दर्दनाक घटना, डॉक्टर सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सुसाइड का अंदेशा
Chennai Suicide : चेन्नई में दो किशोर सहित एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी।
- Written By: राहुल गोस्वामी
परिवार की संदिग्ध मौत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई : चेन्नई से मिली एक खबर के अनुसार यहां आज यानी गुरुवार को दो किशोर सहित एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि एक कमरे में चिकित्सक और पेशे से अधिवक्ता उनकी पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में दंपति के दो बेटों के शव पाए गए।
इस बाबत पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी। उक्त घटना तब प्रकाश में आई जब चिकित्सक का वाहन चालक आज यानी गुरुवार को अन्ना नगर स्थित उनके आवास पर काम करने आया और संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
दरवाजा खोलने पर पुलिस ने देखा कि चिकित्सक बालामुरुगन (52) और उनकी पत्नी सुमति (47) के शव उनके आवास के एक कमरे में थे, जबकि उनके बेटों के शव दूसरे कमरे में थे। थिरुमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें संदेह है कि बढ़ते कर्ज के कारण इन लोगों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर के आवासीय विद्यालय में दिव्यांग छात्र से मारपीट, शिक्षक और सुरक्षाकर्मी पर केस दर्ज
तो गुस्से में पति ने फूंक डाला ससुराल, पत्नी ने मायके से वापस आने से किया था इनकार, नंदुरबार की घटना
सोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
Bhopal Police Model: एक थाने में दो टीआई, भोपाल में लागू हुआ अनोखा टू आईसी मॉडल
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, चेन्नई के ही कोविलंबक्कम में बीते 11 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। पड़ोसियों ने चारों को आनन फानन में क्रोमपेट सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया था। वहीं इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई ती। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे घटना की छानबीन में जुट गई है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
खबर के अनुसार, यह घटना बीते 5 मार्च को कोविलम्बक्कम के गांधीनगर के 15वें स्ट्रीट की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, 75 साल के मुनुसामी समेत परिवार के चार सदस्य रात के समय घर पर सो रहे थे। उसी समय रसोई में एक सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। रात भर गैस में गैस पूरे घर में फैल गई थी। इस दौरान घर में परिवार का एक सदस्य रघु (48) ने उठकर बिजली का स्विच चालू करके बाहर चला गया। बताया जाता है कि कुछ ही देर में अचानक पूरे कमरे में आग लग गई और गैस सिलेंडर भयानक आवाज के साथ फट गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
