- Hindi News »
- India »
- Check Zero Anurag Thakur Rubbed Salt On Rahul Gandhi Wounds Lok Sabha Turned Into A Laughter Show
‘जीरो चेक कर लीजिए’, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के जख़्मों पर रगड़ा नमक, ‘लॉफ्टर शो’ में तब्दील हुई लोकसभा
लोकसभा में चर्चा के दौरान ठाकुर ने पर्चा दिखाते हुए कहा कि राहुल जी, जीरो चेक कर लीजिए। दरअसल, उस पर्चा पर लिखा था कि 12 लाख रुपये तक आयकर में छूट है, लेकिन वह चुनावी जीरो की बात करके कांग्रेस पर हमला कर रहे थे।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और जीरो वाला पर्चा दिखाकर उन पर निशाना साधा। चर्चा के दौरान ठाकुर ने पर्चा दिखाते हुए कहा कि राहुल जी, जीरो चेक कर लीजिए। दरअसल, उस पर्चा पर लिखा था कि 12 लाख रुपये तक आयकर में छूट है, लेकिन वह चुनावी जीरो की बात करके कांग्रेस पर हमला कर रहे थे।
इसके साथ ही उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का इन सभी चुनावों में जीरो सीट पाने का रिकॉर्ड रहा है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान देश की बजाय एक परिवार को महत्व देने का आरोप लगाया और कहा कि पिछली यूपीए सरकार के दौरान देश ‘स्कैम इंडिया’ था, जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सक्षम भारत’ बन गया है।
कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार
पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान देश में ‘टैक्स आतंकवाद’ था, लेकिन आज मोदी सरकार ने पहली बार 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करके करोड़ों मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को न तो मध्यम वर्ग की चिंता है और न ही गरीबों की, इसलिए वह इन घोषणाओं से खुश नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट को ‘बैंडेज बजट’ करार दिया है। ठाकुर ने कहा कि यह ‘बूस्टर शॉट बजट’ है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
राहुल जी, ज़ीरो चेक कर लीजिए 👉🏻 0️⃣ pic.twitter.com/0Sg9IEy09I — Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 10, 2025
हमने लगाया है मरहम: ठाकुर
उन्होंने कहा कि आप (कांग्रेस) घाव पर घाव देते रहे, हमने मरहम लगाया है।” संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान देश में सामने आए 2जी, कोयला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले आदि का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में ‘घोटाला भारत’ था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘सक्षम भारत’ की ओर ले गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा समेत लगातार छठे चुनाव में राजधानी में कांग्रेस शून्य पर सिमट गई है।
‘कांग्रेस की प्राथमिकता में परिवार’
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश का बजट एक परिवार के कल्याण के लिए होता था, आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में देश के कल्याण के लिए बजट लाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए परिवार प्राथमिकता थी, मोदी के लिए देश प्राथमिकता है।” ठाकुर ने दावा किया कि 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मध्यम वर्ग पर 97.5 प्रतिशत तक आयकर लगाया था। उन्होंने सदन में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के एक भाषण का टेप चलाने के लिए आसन से अनुमति मांगी, लेकिन पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने इसकी अनुमति नहीं दी।
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में मध्यम वर्ग द्वारा दिया गया कर उनकी तिजोरी भरता था, लेकिन मोदी सरकार ने देशवासियों को ‘टैक्स टेरेरिज्म’ से कर राहत की ओर अग्रसर किया है। ठाकुर ने कहा कि अब मिडिल क्लास का पैसा कांग्रेस के खाते भरने के लिए नहीं है, यह मध्यम वर्ग के लोगों के खातों में जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सेंसेक्स गिरने पर खुश होते हैं, जो बार-बार भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं और देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, देश की जनता ऐसे भारत विरोधी लोगों के साथ कभी खड़ी नहीं होगी।
Check zero anurag thakur rubbed salt on rahul gandhi wounds lok sabha turned into a laughter show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Skincare Tips: चेहरे पर बस इस तरह से लगाएं आलू का रस, हफ्ते भर में चमक उठेगी स्किन
Feb 17, 2026 | 12:42 PMभारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल
Feb 17, 2026 | 12:42 PMमुंढवा जमीन मामले में पार्थ पवार को मिली क्लीन चिट, 1800 करोड़ के सौदे में अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
Feb 17, 2026 | 12:37 PMजालना पुलिस का स्मार्ट मॉडल, डिजिटल निगरानी से अपराध नियंत्रण मजबूत; राज्य के लिए उदाहरण
Feb 17, 2026 | 12:35 PMAI से सबका कल्याण का मास्टरप्लान, दिल्ली में भारत ने दिखाया दुनिया को नया डिजिटल रास्ता
Feb 17, 2026 | 12:31 PMयोगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट
Feb 17, 2026 | 12:28 PMअकोला में भारी बवाल: बीजेपी ने हटाया ‘टीपू सुल्तान’ का बोर्ड, सभागृह को दिया ‘धर्मवीर संभाजी महाराज’ का नाम
Feb 17, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














