किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी…फिर क्यों, सुवेंदु के PA चंद्रनाथ के भाई देव का दर्द छलका, सरकार की बड़ी मांग
Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उनके भाई का भावुक बयान सामने आया है। परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- Written By: अक्षय साहू
चंद्रनाथ रथ के भाई ने की सरकार से न्याय की मांग (कांसेप्ट फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandranath Rath Brothers Statement: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले राज्य में तनाव का माहौल है। भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने इस हत्या की निंदा की। साथ ही इसे कानून-व्यवस्था की विफलता से जोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच चंद्रनाथ रथ का बयान भी सामने आया है।
चंद्रनाथ के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उनके छोटे भाई देव कुमार ने कहा कि परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है। उनकी अंतिम बार बातचीत कल दोपहर करीब दो बजे तक हुई थी, जिसके बाद चंद्रनाथ कोलकाता के लिए रवाना हुए थे।
चंद्रनाथ की किसी से नहीं थी दुश्मनी
देव कुमार ने बताया कि चंद्रनाथ रथ की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद जब पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़की थी, तब भी चंद्रनाथ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते थे। परिवार का कहना है कि उन्होंने हमेशा हिंसा से दूर रहने और दूसरों को भी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की सलाह दी।
देव कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि जिसने भी इस हत्या की साजिश रची है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
कौन थे चंद्रनाथ रथ? IAF जवान से सुवेंदु के PA तक का तय किया सफर, TMC से भी जुड़ा है कनेक्शन
Eastern Express Highway में करोड़ों का घोटाला? बीजेपी पार्षद ने BMC पर लगाया बड़ा आरोप
कांग्रेस के चक्काजाम पर बरसे विश्वास सारंग, कहा- कांग्रेस का काम ही भ्रम की राजनीति करना है
‘सुशासन का है यह दौर, जिसका ओर है ना छोर’, निगम-मंडलों के अध्यक्षों से मुलाकात कर बोले सीएम मोहन यादव
बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का माहौल लंबे समय से बना हुआ है और जनता इससे परेशान हो चुकी थी। राज्य में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।
वहीं, भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने इस हत्या को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि टीएमसी की “गुंडागर्दी” अब समाप्त होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- कौन थे चंद्रनाथ रथ? IAF जवान से सुवेंदु के PA तक का तय किया सफर, TMC से भी जुड़ा है कनेक्शन
कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए जनता ने किया BJP को वोट
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कानून-व्यवस्था में सुधार और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। सरकार बनने के बाद ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।
