‘सुशासन का है यह दौर, जिसका ओर है ना छोर’, निगम-मंडलों के अध्यक्षों से मुलाकात कर बोले सीएम मोहन यादव
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने निगम-मंडलों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ मुलाकत की। इस दौरान सीएम ने कहा हमने नवाचारों के साथ प्रदेश की तरक्की के नए रास्ते बनाए हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
निगम मंडल अध्यक्षों से चर्चा ,सोर्स : सोशल मीडिया
Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निगम-मंडलों में न्युक्ति के बाद कई अध्यक्ष और उपाध्यक्षों से मुलाकत की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोग-निगम-मंडलों एवं विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सभी श्रेष्ठ व्यक्तियों को अवसर दिया जाएगा।
सीएम ने कहा है कि जैसी नीयत होती है, वैसी ही बरकत होती है। हमारा प्रदेश आज देश में सुशासन के जरिए लोक कल्याण का पर्याय बन चुका है। लोक कल्याण के अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन जो हृदय की गहराइयों से लोगों के कल्याण की सोच रखते हैं, ईश्वर उनकी मदद करते हैं। हमारी सरकार लोक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्ध सोच, कर्मठता, समर्पण और नवाचारों के साथ आगे बढ़ रही है। आज प्रदेश के हर कोने में, हर छोर में सुशासन का दौर है।
खुशहाली लाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
उन्होंने कहा कि हमने ‘विरासत से विकास’ की परंपरा को कायम रखते हुए जनहित में अधिकाधिक नवाचार अपनाकर प्रदेश की तरक्की के नए रास्ते बनाए हैं। प्रदेश की जनता की सेवा, कल्याण और सबके जीवन में खुशहाली लाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण
CM मोहन यादव ने दिए निर्देश; कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
सागर में पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का किया मर्डर, दो आरोपी फरार; पुलिस तलाश जारी
खंडवा हाईवे पर संग्राम: गोवंश वध के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर भारी चक्का जाम
यह भी पढ़ें : MP सरकार की ऐतिहासिक सौगात, पुलिस-सेना भर्ती के लिए OBC युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग; साथ ही मिलेगा स्टाइपेंड
सच्चा वादा- पक्का काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सच्चा वादा- पक्का काम’ यही हमारी सरकार का मूलमंत्र है। प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन बढ़ाने के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन बढ़ेगा तो प्रदेश में रोजगार बढ़ेंगे और इसका सीधा लाभ हमारे अपने नागरिकों को होगा।
