- Hindi News »
- India »
- Cec Chief Election Commissioner Selection Committee Pm Modi Amit Shah Rahul Gandhi Meeting In Pmo Congress
पीएम मोदी की मीटिंग में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली नहीं होनी चाहिए थी बैठक; CEC की नियुक्ति का है मामला
CEC Selection Comittee Meeting: देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति की सोमवार को बैठक हुई. इसमें पीएम मोदी, अमित शाह के साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
नवभारत डेस्क: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का 18 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का चयन किया जाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। ये बैठक साउथ ब्लॉक में हुई।
बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इसलिए यह बैठक होनी ही नहीं चाहिए थी। कांग्रेस ने सीईसी को लेकर होने वाला फैसला संतुलित हो, सिर्फ कार्यपालिका चयन ना करे।
फैसला संतुलित हो
राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, कांग्रेस का मानना है कि संस्थाओं के समन्वय तथा संविधान की आत्मा का सही अनुपालन करना है तो ऐसा फैसला लिया जाना चाहिए जो लोकतंत्र के हित में हो। उन्होंने कहा कि नए कानून में कई खामियां हैं। सीईसी को लेकर होने वाला फैसला संतुलित हो, केवल कार्यपालिका चयन ना करे।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
वोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
बनाई गई थी सर्च कमेटी
बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में एक सर्च कमेटी बनाई गई थी। इसमें दो अन्य सदस्य के तौर पर वित्त और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिवों को भी शामिल किया गया। सर्च कमेटी ने सीईसी और ईसी के रूप में नियुक्ति के लिए 5 सचिव स्तर के अधिकारियों के नामों की लिस्ट दी। अब पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति इसमें से सीईसी तथा ईसी के नाम तय करेगी। चयन समिति में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।
चुनाव आयुक्त हो रहे हैं रिटायर
राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे है। साल 2020 में चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति हुई और 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त का जिम्मा संभाला। सेवानिवृत्त के बाद की योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमार ने कहा कि वो लंबे समय से लगातार काम करते आ रहे है। ऐसे में कुछ समय वो आराम करेंगे। इसके बाद वो सामाजिक सेवा के काम करेंगे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने इस दौरान बताया कि बच्चों को बढ़ाने की उनकी इच्छा है। वैसे भी वह ऐसे दौर से निकलकर आए है, जहां उनको छठीं कक्षा में अंग्रेजी पढ़ाई गई थी। वह म्यूनिसिपल स्कूल में पेड़ के नीचे पढ़े है। ऐसे में वह बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ योगदान देना चाहते है।
Cec chief election commissioner selection committee pm modi amit shah rahul gandhi meeting in pmo congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














