Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनगणना के लिए गजट अधिसूचना जारी, मोबाइल ऐप के जरिए 16 भाषाओं में पूरा होगा प्रोसेस

गृह मंत्रालय की ओर से जातिगत गणना को लेकर आज आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जनगणना प्रक्रिया डिजिटल होगी। 35 लाख से अधिक कर्मचारी इस पर डिजिटली काम करेंगे।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 16, 2025 | 12:58 PM

जातिगत जनगणना की अधिसूचना जारी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जातीय जनगणना और जनगणना को लेकर आज आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जनगणना प्रक्रिया डिजिटल होगी। 35 लाख से अधिक कर्मचारी इस पर डिजिटली काम करेंगे। इसके लिए मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा जिसमें जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएंगी। ऐप 16 भाषाओं में होगा।

जनगणना और जातीय जनगणना को लेकर काफी लंबे समय से संसद में विपक्ष की ओर से मांग उठाई जा रही थी। देश को लंबे समय से जनगणना का इंतजार था और आज नोटिफिकेशन जारी होने के साथ यह खत्म हो गया है। जनगणना के लिए सरकार की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। डिजिटल युग में इस बार जनगणना भी डिजिटली की जाएगी।

केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी, राजपत्र अधिसूचना जारी की गई। pic.twitter.com/LmZvFTWfyK — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025

एक मार्च 2027 तक पूरी होगी जनगणना

जनगणना प्रक्रिया पूरा करने के लिए सरकार की ओर से डिजिटली कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनगणना प्रक्रिया 1 मार्च 2027 तक पूरी कर दी जाएगी। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि जनगणना का प्राइमरी डेटा भी मार्च 2027 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि विस्तृत डेटा जारी किए जाने में दिसंबर 2027 तक का समय लग सकता है। सरकार के सूत्रों की माने तो लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन 2028 तक शुरू किया जा सकता है।

पहली बार जनगणना और जातीय जनगणना एक साथ

गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ रही जनगणना से जुड़ी एजेंसियां भी एक्टिव हो जाएंगी। जनगणना के लिए स्टाफ की नियुक्ति, ट्रेनिंग, फॉर्मेट तैयार करना और फील्ड वर्क से जुड़ें कार्यों को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा। पहली बार ऐसा होगा जबकि जनगणना और जातिगत जनगणना दोनों साथ ही कराई जाएंगी।

 2021 में नहीं हो सकी थी जनगणना

देश में हर 10 साल में जनगणना की जाती है। हालांकि इस बार जनगणना 2011 के बाद हो रही है। वर्ष 2021 में जनगणना की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका था। ऐसे में अब सरकार की ओर से जनगणना कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अमिताभ कांत ने छोड़ा G20 शेरपा पद, इस वजह से 45 साल के करियर पर लगाया ब्रेक

मोबाइल ऐप में जुटाई जाएगी सारी जानकारी

जनगणना को लेकर करीब 35 लाख कर्मचारी एक साथ डिजिटली कार्य करेंगे। जनगणना के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। जनगणना कार्य के लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया जाएगा जिसमें जनगणना संबंधी सभी जानकारियां एकत्र की जाएंगी। 21 महीनों में जनगणना प्रक्रिया पूरी की जाने की संभावना है।

दो फेज में पूरी की जाएगी प्रक्रिया

सरकारी की ओर से जो प्लान तैयार किया जा रहा है उसके तहत जनगणना की प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। पहले फेज में एक अक्टूबर 2026 तक में कार्य पूरा किया जाएगा। फिर दूसरे फेज में एक मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक मार्च 2027 की आधी रात तक रेफरेंस डेटा माना जाएगा, मतलब कि उस समय तक देश की जनसंख्या जो भी आंकड़ा होगा वही रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा।

Caste census gazette notification issued by home ministry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 12:15 PM

Topics:  

  • Caste Census
  • Latest Hindi News
  • New Delhi News

सम्बंधित ख़बरें

1

AAP नेता Saurabh Bharadwaj का BJP पर हमला: दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों और उपकरणों की भारी कमी

2

लखनऊ में धर्मांतरण का खेल, सैकड़ों हिंदुओं को बनाया ईसाई, जानें कैसे रचा जाता था जाल-VIDEO

3

दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू के साथ मारपीट, FIR दर्ज, पुलिस पर गंभीर आरोप

4

मरीज का धर्म देखकर भड़की डॉक्टर! बोलीं-इसका इलाज मैं नहीं करूंगी…’, अस्पताल में मचा बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.