Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश में जाति आधारित गणना आरंभ, बिहार के बाद ऐसा करने वाला दूसरा राज्य

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 19, 2024 | 10:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती. आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh Government) ने राज्य में शुक्रवार को अपनी व्यापक जाति आधारित गणना (Caste Based Census) की शुरूआत की। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। सूचना एवं जन संपर्क मंत्री सी श्रीनिवास वेणुगोपाल कृष्णा ने बताया कि यह गणना 19 जनवरी से 10 दिनों तक की जाएगी। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “व्यापक जाति आधारित गणना पहले चरण में 10 दिनों तक होगी और इसे चार-पांच दिन बढ़ाया जाएगा।” मंत्री ने उल्लेख किया कि स्वयंसेवी जातिगत गणना के तहत विवरण जुटाने के लिए घर-घर जाएंगे। बिहार के बाद जाति आधारित गणना कराने वाला आंध्र प्रदेश दूसरा राज्य बन गया है।

कृष्णा ने कहा कि पूरे प्रदेश में, ग्राम सचिवालय प्रणाली में अधिकारी स्वयंसेवियों द्वारा जुटाई गई जानकारी की सटीकता का सत्यापन करेंगे और अंतिम रिकार्ड बनाने से पहले, आवश्यक होने पर इसे दुरूस्त करेंगे। प्रत्येक स्वयंसेवी 50 परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। कृष्णा ने विश्वास जताया कि समूची गणना प्रक्रिया 15 फरवरी के आसपास चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले पूरी की जाएगी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जाति आधारित गणना को एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे लगता है कि इसके जरिये जुटाये गए आंकड़ों के आधार पर लोगों का जीवन स्तर बेहतर किया जा सकता है।

कृष्णा ने कहा कि ऐसी कई जातियां हैं जिन्हें कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिला है और जाति आधारित गणना इसका समाधान करने में मदद करेगी। इससे पहले, कृष्णा ने कहा था कि आजादी के बाद देश में जाति आधारित गणना नहीं हुई और सरकार ने केवल जनगणना कराई। शुरूआत में यह घोषणा की गई थी कि जाति आधारित गणना में केवल 139 पिछड़ी जातियों को शामिल किया जाएगा, लेकिन अब इसके दायरे में आंध्र प्रदेश की सभी जातियों को शामिल किया गया है। (एजेंसी)

Caste based census started in andhra pradesh after bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2024 | 10:02 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Andhra Pradesh News
  • Bihar

सम्बंधित ख़बरें

1

तेजस्वी की पत्नी को लेकर पूर्व RJD नेता राजबल्लभ का विवादित बयान, बिहार में उठा सियासी तूफान

2

बिहार के इस अनोखे मंदिर में जीवित लोग खुद का करते हैं श्राद्ध, जानें कारण

3

हॉकी एशिया कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए मालामाल, बिहार सरकार ने 10-10 लाख देने का किया ऐलान

4

मोतिहारी में अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो मैगजीन बरामद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.