Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉकी एशिया कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए मालामाल, बिहार सरकार ने 10-10 लाख देने का किया ऐलान

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख और सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 08, 2025 | 08:24 PM

हॉकी एशिया कप की विजेता टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Nitish Kumar to Awarded Indian Hockey Team: बिहार में आयोजित हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बिहार सरकार ने भारतीय टीम के लिए बड़े इनाम की घोषणा कर दी है। विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को बिहार सरकार की तरफ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि राजगीर स्थित खेल परिसर में पहली बार आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से पूरा देश गौरवान्वित है।

राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन… — Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। साथ ही, उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार STET रिजल्ट आज होगा जारी, सर्वर क्रैश होने से पहले ऐसे देखें अपना स्कोर

33 फीट लंबा, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा, इस दिन होगी विराट रामायण मंदिर में स्थापना

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को 3 से 5 लाख तक की मिलेगी स्कॉलरशिप

Bihar CM पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील, बोले- सीएम हिजाब खींचेंगे, तो गुंडे दुपट्टा खींचेंगे ही

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत सहित 8 टीमों की एंट्री पक्की, जानें बाकी टीमों के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस

हॉकी इंडिया ने भी प्राइज का किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं विजेता टीम के सभी सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले साल 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया है ।

भारत ने जीता चौथा हॉकी एशिया कप का खिताब

भारत ने अपना पहला एशिया कप खिताब 2003 में जीता था, जब उसने मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। इसके बाद, उसने 2007 में चेन्नई में हुए फाइनल में कोरिया को 7-2 से हराकर अपने खिताब का बचाव करते हुए दूसरी बार महाद्वीपीय खिताब जीता था। भारत ने अपना तीसरा एशिया कप खिताब 2017 में ढाका में जीता था, जब उसने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराया था। वहीं 2025 में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। यह मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया।

Nitish announced reward of 10 lakh to each player of the indian mens hockey team to win asia cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 08:10 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Hockey Asia Cup
  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.