सी. वी. आनंद बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त
- Written By: शुभम सोनडवले
सीवी आनंद बोस, (राज्यपाल, पश्चिम बंगाल)
नई दिल्ली. सी. वी. आनंद बोस (71) को बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। बोस केरल कैडर के 1977 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने 2011 में सेवानिवृत्त होने से पहले यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में एक प्रशासक के रूप में कार्य किया था।
Dr CV Ananda Bose appointed as the Governor of West Bengal. pic.twitter.com/PsGKySLgGO — ANI (@ANI) November 17, 2022
सम्बंधित ख़बरें
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने डॉ सी. वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है।
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन इस साल जुलाई में जगदीप धनखड़ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने के बाद से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। बोस ने अपने कैडर राज्य केरल और केंद्र दोनों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। (एजेंसी)
