Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी BJP से आगे

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 08, 2023 | 01:03 PM

मतगणना की सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

घोसी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की शुक्रवार को चौथे दौर की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर अपनी बढ़त मजबूत करते हुए बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 4,067 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, चौथे दौर की गिनती के बाद सिंह को 14,286 वोट मिले हैं, जबकि चौहान को अब तक 10,219 वोट मिले हैं। 

मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई । 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था। जुलाई में समाजवादी पार्टी (सपा) से, 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में लौट आए और पार्टी ने उन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए चुना।

उपचुनाव के लिए सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।  इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों… अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिल रहा है।

दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों – कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है। 

उपचुनाव का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भविष्य का संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश 543 सदस्यीय लोकसभा में 80 सांसद भेजता है। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। 

By poll result ghosi vote counting sp candidate bjp ahead in fourth round of ghosi assembly seat in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2023 | 01:03 PM

Topics:  

  • Bypoll Results
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में 4 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर

2

प्रयागराज में आज से शुरू हो रहा माघ मेला 2026, जानें अमृत स्नान की 6 प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त

3

एक्शन में योगी की पुलिस… पेश हो, नहीं तो घर होगा कुर्क, संभल हिंसा के मास्टरमाइंड को आखिरी मौका

4

‘पत्नी को भगा ले जाता है…’, शादाब जकाती पर महिला के पति का बवाल, थाने में रो-रोकर सुनाई आपबीती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.