In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Bundelkhand Will Be Established On The Industrial Map Of The Country Nand Gopal Gupta Nandi
देश के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित होगा बुन्देलखण्ड: नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Sep 12, 2023 | 06:01 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में बुंदेलखंड (Bundelkhand) को देश के औद्योगिक मानचित्र (Industrial Map of the Country) पर स्थापित करने की योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास शुरू हो गया है। जिस तरह नोएडा प्राधिकरण ने प्रगति की, उसी तरह बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को विकसित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बोर्ड गठन और जमीन खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्री नन्दी ने कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 16,565 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी की तर्ज पर बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का विकास किया जाएगा। जिसके लिए झांसी के 33 गांव से भूमि अर्जित की जाएगी। भूमि अर्जन की प्रक्रिया 6 महीने के अंदर पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के पहले चरण में 13 गांव की 6115 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण और विकास किया जाएगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछली सरकारों के उपेक्षात्मक रवैये के कारण बुन्देलखण्ड क्षेत्र खनिज सम्पदा से भरपूर होने के बावजूद विकास से अछूता बना हुआ था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड का विकास अब तेजी से होगा।
एक्सप्रेसवे निर्माण के साथ ही झांसी डिफेंस कॉरिडोर के साथ बुन्देलखण्ड अब विकास की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण बोर्ड गठन को मंजूरी मिलने से विकास में और तेजी आएगी। बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन पर खर्च के लिए 5000 करोड़ की धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, रिंकू सिंह राही की हुई वापसी, देखें पूरी लिस्ट
EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण
यूपी में बंपर भर्ती: सीएम योगी ने किया एक लाख नई नियुक्तियों का ऐलान, लखनऊ में बांटे जॉइनिंग लेटर
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Bundelkhand will be established on the industrial map of the country nand gopal gupta nandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 12, 2023 | 06:01 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
कौन है असली EV किंग? MG Windsor EV vs Tata Punch EV, कीमत और फीचर्स में जबरदस्त टक्कर
May 04, 2026 | 04:48 PMबांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
May 04, 2026 | 04:42 PMममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल
May 04, 2026 | 04:42 PMतमिलनाडु में स्टालिन का किला ढहा…कोलाथुर सीट से मिली करारी हार, पुराने साथी ने ही दी पटखनी
May 04, 2026 | 04:41 PMSambhajinagar में ST बसों की अतिरिक्त सेवाएं: 31 बसें शुरू, भीड़ बढ़ने से विभाग की आय 1.27 करोड़ तक पहुंची
May 04, 2026 | 04:38 PMइसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
May 04, 2026 | 04:36 PMबांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
May 04, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM














