Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मायावती की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और सूची, आजमगढ़ से भीम राजभर को दिया टिकट

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 12, 2024 | 05:54 PM

बसपा मुखिया मायावती

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची शुक्रवार को जारी की। पार्टी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रदेश बसपा अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को घोसी लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि मोहम्मद इरफान को एटा से, जबकि श्याम किशोर अवस्थी को धौरहरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के मुताबिक, इसी प्रकार सचिदानंद पांडेय को फैजाबाद से, दयाशंकर मिश्र को बस्ती से, जावेद सिमनानी को गोरखपुर से और सत्येन्द्र कुमार मौर्य को चंदौली से उम्मीदवार बनाया है। इसमें कहा गया है कि रॉबर्ट्सगंज (आरक्षित) सीट से धनेश्वर गौतम बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगे।

साल 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने 62 सीटें और इसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीती थीं। वहीं बसपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि अखिलेश यादव की सपा ने पांच सीटें जीती थीं। हालांकि रालोद का उस चुनाव में खाता नहीं खुल सका था। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट जीती थी जहां से सोनिया गांधी उम्मीदवार थीं।

सम्बंधित ख़बरें

60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mayawati का सीक्रेट प्लान: एमपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में ‘शासक वर्ग’ बनने का बड़ा दांव

BSP के वोटबैंक में सेंधमारी करेगी कांग्रेस…राहुल ने बढ़ाई माया की टेंशन, कांशीराम के लिए मांग लिया भारत रत्न

मायावती का ‘मास्टर चाबी’ वाला बड़ा संदेश, कांशीराम की जयंती पर क्यों गरमाई यूपी की सियासत?

Bsp releases fourth list of candidates for lok sabha elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2024 | 05:54 PM

Topics:  

  • Azamgarh
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Mayawati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.