कांशीराम को भी भारत रत्न, बसपा प्रमुख मायावती ने की मांग
- Written By: साक्षी सिंह
बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
लखनऊ: केंद्र द्वारा हाल ही में कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी की प्रुमख मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांशीराम (Kanshi Ram) के लिए भी भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट भी किया है।
दलित शख्सियतों की उपेक्षा सही नहीं
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने इस संबंध में दो पोस्ट किया है। एक पोस्ट में उन्होंने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए ट्वीट किया कि हम हाल ही में भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हैं, लेकिन इस संबंध में दलित शख्सियतों की उपेक्षा सही नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
UP School Reopen: कल से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल, गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर लौटेगी पढ़ाई की रौनक
ग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
1. वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया हैै उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में ख़ासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं। सरकार इस ओर भी ज़रूर ध्यान दे। — Mayawati (@Mayawati) February 9, 2024
मायावती ने ट्वीट में लिखा, “बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) को लम्बे इंतजार के बाद श्री वी पी सिंह जी की सरकार द्वारा भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं। उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।”
