Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Waqf Amendment Bill 2025: भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में काला दिन…, वक्फ बिल पारित होने पर महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान

लोकसभा में मैराथन और गरमागरम बहस के बाद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित किया गया, जिसके दौरान इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने इस कानून का जमकर विरोध किया, जब्कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने इसका पुरजोर समर्थन किया।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 03, 2025 | 07:07 AM

महुआ मोइत्रा, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में रात 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक पास हुआ। बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, जब्कि इसके विरोध में 232 वोट पड़े। अब इस बिल को राज्यसभा में भेजा जाएगा। भाजपा की सहयोगी पार्टियों ने इस विधेयक का खुलकर समर्थन किया, तो वहीं, विपक्ष ने बिल का जमकर विरोध किया है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 पर लगभग 12 घंटे तक चली बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा कि पारसी जैसे छोटे अल्पसंख्यक समुदाय भी भारत में सुरक्षित हैं और यहां सभी अल्पसंख्यक गर्व के साथ रहते हैं। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को अनुचित बताते हुए तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने गुरुवार यानी 03 अप्रैल को कहा कि यह भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में बहुत काला दिन है।

मोइत्रा ने संवाददाताओं से कहा, “यहां केवल पचास वोटों का अंतर है और आप समझ सकते हैं कि यह विधेयक कितना अलोकप्रिय और जनता के जनादेश के विरुद्ध है। यह केवल पार्टी व्हिप और दो सहयोगियों की वजह से है कि वे अपनी जान की परवाह किए बिना इसे पारित कराने में कामयाब रहे। यह भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में बहुत काला दिन है, जहां सरकार एक ऐसा विधेयक लेकर आई है जो अनुचित है और मौलिक अधिकारों के विरुद्ध है। संशोधनों से मुस्लिम समुदाय पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है,”

इस बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि संविधान की अनदेखी करके वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित किया गया है। नदवी ने कहा, “इस देश में मुसलमानों के लिए इससे बदतर कानून कभी नहीं बना। संविधान की अनदेखी करके यह विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक को लेकर देश में बहुत गंभीर सवाल उठेंगे।”

गरमागरम बहस के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पारित

इससे पहले, लोकसभा में मैराथन और गरमागरम बहस के बाद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित किया गया, जिसके दौरान इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने इस कानून का जमकर विरोध किया, जब्कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने इसका पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता आएगी और वक्फ बोर्डों की दक्षता बढ़ेगी। विपक्षी सदस्यों द्वारा किए गए संशोधनों को अस्वीकार किए जाने के बाद विधेयक पारित किया गया।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें

विधेयक को पारित करने के लिए सदन आधी रात से भी अधिक समय तक बैठा रहा। बाद में स्पीकर ओम बिरला ने मत विभाजन के परिणाम की घोषणा की। उन्होंने कहा, “सुधार के अधीन, हां में 288, ना में 232। बहुमत प्रस्ताव के पक्ष में है।” संशोधित विधेयक सरकार द्वारा संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद लाया गया था, जिसने पिछले साल अगस्त में पेश किए गए कानून की जांच की थी।

Black day in india secular democracy mahua moitra big statement on passing of waqf bill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 06:57 AM

Topics:  

  • Kiren Rijiju
  • Om Birla
  • TMC
  • Waqf Act

सम्बंधित ख़बरें

1

SC के फैसले पर मुस्लिम बोर्ड को अधूरी खुशी, लॉ ऑफ लिमिटेशन में फिर से मिले छूट; AIMPLB की आपात बैठक

2

वक्फ कानून के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, शिवसेना प्रवक्ता बोले, ‘यह संवैधानिक अधिकार है…’

3

संपादकीय: वक्फ मामले में सुको का सीमित हस्तक्षेप

4

‘मुस्लिमों की हालत दलितों से भी खराब थी’, ‘सुप्रीम’ आदेश पर संजय निषाद बोले- वक्फ संशोधन था जरूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.