Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी की विदेश यात्रा भाजपा ने उठाया सवाल, कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने हमला बोला है। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को लपेटे में ले लिया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 24, 2025 | 01:08 PM

पवन खेड़ा, अमित मालवीय(फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए हैं। उनकी विदेश यात्रा पर भाजपा ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी पिछले सप्ताह भी गुप्त यात्रा पर विदेश गए थे। अब एक फिर विदेश चल गए हैं। वहीं भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री कर्यालय को आड़े हाथों लिया है।

कांग्रेस नेता व मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर बताया कि वह लंदन गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी भांजी मिराया के स्नातक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए विदेश गए हैं, जल्द ही भारत लौटेंगे। राहुल गांधी की भांजी और प्रियंका गांधी की पुत्री मिराया ब्रिटेन में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर पूछा सवाल

सम्बंधित ख़बरें

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले गांधी के देश से “बार बार बाहर जाने” को लेकर हमला बोला था। मालवीय ने ‘एक्स’ पर कहा, “राहुल गांधी पिछले हफ्ते गुप्त रूप से छुट्टी मानने के लिए विदेश दौरे पर थे। अब वह फिर से एक और अज्ञात स्थान पर विदेश चले गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के रूप में, उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना होगा।

रिकवरी रेट हाई, नए केस में गिरावट; देश में तेजी से गिर रहा कोरोना का ग्राफ

राहुल गांधी के बहरीन जानें की अटकलें

सोशल मीडिया पर ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उनकी फ्लाइट का शेड्यूल नई दिल्ली-बहरीन-लंदन था। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय अपनी घटिया चालों पर कायम है। वह और कुछ नहीं जानता। राहुल गांधी अपनी भांजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Bjp targeted rahul gandhis foreign trip congress gave reply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • BJP
  • Pawan Khera
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.