-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp President Election In Five States See Here Full List Of New Elected Party Presidents
BJP ने चुने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, जल्द मिलेगा नड्डा का रिप्लेसमेंट
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, पुडुचेरी में आज नए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा।

PM मोदी और जेपी नड्डा (Image- Social Media)
नई दिल्ली: उत्तराखंड और मिजोरम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ। उत्तराखण्ड में मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोबारा अध्यक्ष बने, तो वहीं, मिजोरम में पूर्व मंत्री तथा विधायक के. बेचुआ नए अध्यक्ष चुने गए। सोमवार को 6 राज्यों में बीजेपी अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए, वहीं अब तक बीस राज्यों के चुनाव हो चुके हैं। अगले दो दिनों में 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भी चुनाव होंगे।
महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, पुडुचेरी में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। जिनका आज ऐलान किया जाएगा। मध्य प्रदेश, लद्दाख तथा पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों में चुनाव होने हैं। 14 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक चुनाव हो चुके हैं। यानी 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव पूरे हो जाएंगे। यूपी, गुजरात, ओडिशा तथा कर्नाटक जैसे राज्यों में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
एन रामचंद्र राव होंगे तेलंगाना में अध्यक्ष
तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां एन रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। उनका चयन होना लगभग तय है, कारण कि उनके खिलाफ किसी अन्य ने पर्चा नहीं भरा गया है। भाजपा के वर्तमान राज्य अध्यक्ष तथा करीमनगर सांसद बंडी संजय कुमार का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद से भाजपा संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण को कमान
महाराष्ट्र में मौजूदा वर्किंग प्रेसिडेंट रविंद्र चव्हाण ने सोमवार को औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। वो अब पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।
हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई नहीं चलेगा, टी राजा ने बताया BJP में क्यों घुट रहा था दम?
जल्द मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि राज्यों में नए नेतृत्व की स्थापना से एक ओर पार्टी को आगामी चुनावों के लिए सशक्त संगठन मिलेगा, तो वहीं दूसरी तरफ इस प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए मंच भी तैयार हो रहा है। अगले कुछ दिनों में भाजपा नेतृत्व को लेकर अहम संकेत सामने आ सकते हैं।
Bjp president election in five states see here full list of new elected party presidents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














