संसदीय ‘प्रताप’ चाहते हैं निशिकांत..रूडी इसलिए हैं नाराज, सड़क पर आई मोदी के सांसदों की लड़ाई- Video
Rajiv Pratap Rudi vs Nishikant Dubey: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के एमपी निशिकांत दुबे पर करारा हमला बोला है। कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में दुबे ने रूडी की खिलाफत की थी।
- Written By: अभिषेक सिंह
राजीव प्रताप रूडी व निशिकांत दुबे (डिजाइन फोटो)
Rajiv Pratap Rudi Video: बिहार की सारण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने ही साथी सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोला है। रूटी ने निशिकांत दुबे को अहंकारी बताया है। राजीव प्रताप रूडी ने तो यहां तक कह दिया कि संसद के अंदर की सरकार से अलग हटकर निशिकांत दुबे खुद में एक सरकार हैं। लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं।
राजीव प्रताप रूडी ने ये एक डिजिटल मीडिया चैनल के साथ एक वीडियो इंटरव्यू में कहीं। इस इंटरव्यू में रूडी से दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया। सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने कहा कि निशिकांत दुबे संसद को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में निशिकांत दुबे भाजपा के संजीव बालियान के लिए प्रचार कर रहे थे, जो रूडी के खिलाफ खड़े थे।
क्या बोले राजीव प्रताप रूडी?
वीडियो इंटरव्यू में राजीव प्रताप रूडी से दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। इसमें उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में उनकी अपनी पार्टी उनके खिलाफ थी। उनसे आगे पूछा गया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके खिलाफ प्रचार किया था? इसके जवाब में राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह ग़लत सूचना एक ऐसे व्यक्ति ने फैलाई है जो सोचता है कि वह एक सांसद के तौर पर संसद को नियंत्रित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
” निशिकांत दुबे अहंकारी है, संसद पर नियंत्रण चाहता है, झूठी जानकारी फैलाता है.!” – राजीव प्रताप रूडी pic.twitter.com/fJfvN8siJY — Lutyens Media (@LutyensMediaIN) September 7, 2025
वह संसद में ऐसा तमाशा चलाता है। इसी व्यक्ति ने इस मामले में गृह मंत्री का नाम लिया था। इस पर इंटरव्यूअर रूडी से पूछता है कि क्या आप निशिकांत दुबे की बात कर रहे हैं। इस पर रूडी कहते हैं कि आपको कैसे पता कि मैं दुबे की बात कर रहा हूं? फिर वह आगे कहते हैं कि मुझे लगता है आप सही हैं।
‘संसद में शो चलाते हैं निशिकांत’
रूडी ने आगे कहा कि कि कभी-कभी कुछ लोग अहंकारी हो जाते हैं। इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि वह एक साथी सांसद हैं और आपकी पार्टी से हैं। इस पर रूडी कहते हैं कि वे संसद में एक शो चलाते हैं। वह ऐसा दावा करते हैं। उन्होंने तय किया था कि मैं दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव नहीं जीतूंगा।
वह खुद में एक सरकार हैं: रूडी
आगे रूडी से पूछा जाता है कि निशिकांत दुबे को आपसे क्या परेशानी है? इसके जवाब में भाजपा सांसद कहते हैं कि उनकी परेशानी यह है कि वह संसद में शो चलाना चाहते हैं। सरकार से अलग, वह खुद एक सरकार हैं और मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं।
यह भी पढ़ें: हजरतबल दरगाह विवाद ने गरमाई बिहार की सियासत, गिरिराज बोले- हाइड्रोजन बम कहकर ‘बीड़ी बम’ छोड़ दिया
रूडी ने आगे कहा कि दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में उन्हें अमित शाह और जेपी नड्डा का पूरा समर्थन प्राप्त था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारकर गलत तरीके से विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। इसके पीछे निशिकांत दुबे का हाथ था।
