-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Constitution Club Elections With Yogis Support Amit Shahs Candidate Rudy Defeated
योगी ने दिखाया दिल्ली में दम! रूडी को जिताकर भाजपा के चाणक्य का ऑपरेशन लोटस किया फेल
- Written By: Saurabh Pal
Constitution Club Election: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव के बाद राजीव प्रताप रूडी और संजीव बालियान से ज्यादा चर्चा अमित शाह की हो रही है। चर्चा है कि योगी आदित्यानाथ ने पर्दे के पीछे रहकर खेल कर दिया।

योगी, रूडी, बालियान, अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
New Delhi Politics: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के चुनाव के नतीजे मंगलवार की रात 2 बजे आए, जिसमें भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अप्रत्याशित रूप से 100 से अधिक वोटों से अपने प्रतिद्धंदी भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर शानदार जीत दर्ज की। रूडी को 392 तो बालियान को 290 वोट मिले। इस चुनाव में 700 से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। क्लब के सदस्यों की संख्या 1300 के करीब है।
रूडी की जीत के बाद विपक्षी नेताओं में जश्न का माहौल है, क्योंकि इस चुनाव में बीजेपी के बड़े चाणक्य को पराजय का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भले ही आमने सामने भाजपा के ही दो नेता थे, लेकिन यह चुनाव भाजपा बनाम विपक्ष हो गया था, जिसमें रूडी को अपने दल के नेताओं के साथ ही विपक्ष का भी खुला समर्थन मिला। ऐसे में इस चुनाव के बाद रूडी नेताओं के नेता साबित हुए तो भाजपा की चिंता बढ़ गई।
बिना भाजपा रूडी का दिल्ली में दबदबा
यह माना जा रहा है कि रूडी की इस जीत का प्रभाव बिहार चुनाव पर पड़ सकता है, जहां विपक्ष रूडी के सामने भाजपा के ही उम्मीदवार के होने को रूडी और बिहार के खिलाफ आपॅरेशन लोटस का नाम देते हुए इस मुद्दे पर जनता को भावनात्मक रूप से अपने साथ करने का प्रयास कर सकता है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा को आपॅरेशन लोटस चलाने की आदत है। जब उसने देखा कि बिहार का एक नेता अपने दम पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के बिना ही लगातार सीसीआई का चुनाव जीत रहा है। उनसे मदद नहीं मांग रहा है तो उन्होंने रूडी को ही ऑपरेशन लोटस का शिकार बनाने के लिए उनके खिलाफ अपनी ही पार्टी का नेता खड़ा कर दिया। बिहार इसका जवाब देगा।
सम्बंधित ख़बरें
आप सेलेक्टिव क्यों हैं? राहुल गांधी पर नड्डा का पलटवार, बोले- छात्रों की समस्या पर हम बात करने को तैयार
सागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जमकर किया प्रदर्शन; छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
Explainer: PM आवास के सामने ही क्यों किया प्रदर्शन? जंतर-मंतर न जाना राहुल गांधी की भूल या मास्टर स्ट्रोक
कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा
अमित शाह के करीबी ने बालियान का खुलकर किया था समर्थन
बालियान के प्रचार को चार बार के सांसद निशिकातं दुबे ने संभाला और क्लब को भ्रष्टाचार-दलालों का अड्डा तक करार दे दिया। यह कहा जा रहा है कि दुबे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी हैं। ऐसे में उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री का भी समर्थन हासिल था। जिसके बाद विपक्ष ने मोर्चा संभालते हुए रूडी के लिए लामबंदी शुरू कर दी। यह बालियान बनाम रूडी की जगह विपक्ष बनाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का परोक्ष मुकाबला हो गया। जिससे देश भर की निगाहें इस चुनाव पर टिक गई। यह मुकाबला कितना अहम हो गया था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें वोट देने के लिए पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी भी पहुंची। करीब 25 राउंड की मतगणना के बाद रूड़ी को विजेता घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें-चीन ने अमेरिका से कैसे जीता टैरिफ युद्ध? भारत भी अपना सकता है वही रुख, बस करने होंगे ये काम
योगी और बृजभूषण ने किया रूडी का समर्थन
हालांकि कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में एक पक्ष और विपक्ष के अलावा एक और टीम एक्टिव थी। यह टीम उत्तर प्रदेश की है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बृजभूषण शरण सिंह थे। हालांकि दोनों नेता उत्तर प्रदेश के हैं, लेकिन दोनों यूपी के बालियान की जगह राजीव प्रताप रूडी के साथ थे। सोशल मीडिया पर इस चुनाव को बिहार बनाम पश्चिमी उप्र, रूडी बनाम निशिकांत दुबे, राजपूत बनाम जाट के आईना में देखा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर व सियासी गलियारों में चर्चा अमित शाह बनाम योगी के तौर पर भी देखा गया। अक्सर योगी और अमित शाह के बीच तुलना होती है। वहीं दोनों ही नेताओं का नाम समर्थक पीएम मोदी के रिप्लेशमेंट के नाम पर पुश करते हैं।
रिपोर्ट-संतोष ठाकुर
Constitution club elections with yogis support amit shahs candidate rudy defeated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














