बिहार कांग्रेस के PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर भड़की भाजपा, कांग्रेस पार्टी पर दागे सवाल
Bihar Congress AI Video: बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त बयानबाजी शुरू हो गई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो पर बवाल, फोटो- सोशल मीडिया
Narendra Modi Mother AI Video: भाजपा ने पीएम मोदी से जुड़े एआई-जनरेटेड वीडियो को गरीबों और माताओं का अपमान बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम के साथ-साथ कई नेताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो शेयर कर मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं।
एआई-जनरेटेड वीडियो पर गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
एआई-जनरेटेड वीडियो पर गिरिराज सिंह ने कहा, “जैसे उन्हें अपनी मां की चिंता नहीं, वैसे ही वह दूसरों की मां का भी सम्मान नहीं कर सकते।” गिरिराज सिंह ने इस मामले में कड़ी कानूनी और सामाजिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने की साजिश हैं और इसका खामियाजा राहुल गांधी को भुगतना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
1 लाख में मैं भी ट्रोल करवा सकता हूँ, ट्रोलर्स पर भड़के बच्चू कडू, कैमरे के सामने खोया आपा, दे डालीं गालियां
Jabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान
बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने पर कहा, “राहुल गांधी अब इतने नीचे गिर गए हैं। जैसे उन्हें अपनी मां का ख्याल नहीं वैसे वह दूसरे की मां का कहां से सम्मान करेंगे? इस तरह से मोदी… pic.twitter.com/xwPddwZOKh — IANS Hindi (@IANSKhabar) September 12, 2025
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जैसे महाभारत में धृतराष्ट्र की इच्छा अधूरी रह गई थी, वैसे ही लालू यादव के राजनीतिक मंसूबे भी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने बिहार को अंधकार में धकेला, जबकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को आगे बढ़ाया है।
महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने भी उठाए सवाल
महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने भी एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह वीडियो सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश की सभी माताओं और गरीबों का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को लाइन में खड़ा दिखाना कोई तिरस्कार नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि वे सामान्य नागरिक की तरह नियमों का पालन करती हैं। राम कदम ने कांग्रेस पर “घटिया राजनीति” करने का आरोप लगाया।
राम कदम ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किए बिना नौ बार विदेश यात्रा की है, जो सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने सलाह दी कि गांधी परिवार को मिली उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI-जनरेटेड वीडियो में कथित तौर पर पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दिखने वाले दो किरदारों पर कहा, “मां का अपमान, मातृशक्ति और नारी का अपमान यही कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी और… pic.twitter.com/oiCByLjXNn — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
शहजाद पूनावाला ने भी जताई नाराजगी
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर पीएम मोदी की मां का अपमान किया है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों’ कांग्रेस बन गई है।
ये है वो वीडियो जिसपर मचा है घमासान-
साहब के सपनों में आईं “माँ” देखिए रोचक संवाद 👇 pic.twitter.com/aA4mKGa67m — Bihar Congress (@INCBihar) September 10, 2025
यह भी पढ़ें: बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला कानून के दरवाजे पहुंचा, दिल्ली हाईकोर्ट को मिले ईमेल से अफरा-तफरी
वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को इस वीडियो को लेकर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की मां, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान किया है। इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ है कि बिहार कांग्रेस के एक वीडियो ने सियासी हलकों में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है और यह मामला आने वाले दिनों में और भी गरमाने की संभावना है।
