-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Has Nothing To Do With Revolt In Goa Congress Chief Minister Pramod Sawant
गोवा कांग्रेस में ‘बगावत’ से का बीजेपी कोई लेना-देना नहीं : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- Written By: दामिनी सिंह

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
गोवा : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस के विधायक (Congress MLA) दल में ‘बगावत’ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई लेना-देना नहीं है। मालूम हो कि रविवार को गोवा के कुल 11 कांग्रेस विधायकों में से पांच के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था जिससे पार्टी में फूट की अटकलों को हवा मिल गई। हालांकि, इन विधायकों ने सोमवार से शुरू हुए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लिया और दावा किया कि विपक्षी दल में ‘कुछ भी गड़बड़ नहीं’ है।
कांग्रेस के दस विधायक सोमवार रात पणजी में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल हुए। मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर कुछ संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सावंत से राज्य कांग्रेस के नवीनतम घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा। जवाब में सावंत ने कहा, ‘मैं दोहराता हूं कि कांग्रेस विधायक दल में बगावत से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।’ उन्होंने किसी और प्रश्न का उत्तर नहीं दिया और आगे बढ़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
कांग्रेस के पांच विधायकों-माइकल लोबो, दिगंबर कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से रविवार को संपर्क न हो पाने की खबरों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वासनिक से फौरन गोवा जाने के लिए कहा था। कांग्रेस ने लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री कामत पर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ‘साजिश रचने और मिलीभगत’ करने का आरोप लगाया था, ताकि पार्टी के विधायक दल में फूट डाली जा सके। कांग्रेस ने लोबो को 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी हटा दिया था। (एजेंसी)
Bjp has nothing to do with revolt in goa congress chief minister pramod sawant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














