- Hindi News »
- India »
- Bjp Decides Candidates From 4 States Including Maharashtra For Lok Sabha Elections 2024
लोकसभा चुनाव के लिए BJP तैयार! महाराष्ट्र समेत ‘इन’ 4 राज्यों के उम्मीदवार तय
- Written By: वैष्णवी वंजारी

- भाजपा की पहली सूची में 100 नाम, 29 को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
दिल्ली: लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा (BJP) ने करीब 100 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। इन नामों पर औपचारिक मुहर के लिए 29 फरवरी को मीटिंग होने वाली है। उसके बाद किसी भी समय ऐलान हो सकता है। ये उम्मीदवार उन सीटों पर घोषित किए जाएंगे, जिन्हें पार्टी अपने लिए कठिन मानकर चल रही है। जिन 100 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान होगा, उनमें महाराष्ट्र, यूपी, बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। इन सीटों पर भाजपा को 2019 के आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में पार्टी चाहती है कि यहां थोड़ा पहले से ही तैयारी कर ली जाए। उम्मीदवार समय रहते ही घोषित हो जाएं ताकि वे क्षेत्र में प्रचार शुरू कर सकें। खुद पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों का दौरा कर चुके हैं। इसके पीछे भी यही रणनीति थी कि पार्टी जहां कमजोर है, वहां अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया जाए। पार्टी ने कुल 160 सीटों को चुना है, जिन पर वह खुद को कमजोर मान रही है। पिछले करीब 2 वर्षों से इन सीटों पर जनसंपर्क अभियान चल रहा है। केंद्रीय मंत्रियों या बड़े नेताओं को यहां का प्रभारी बनाया गया है और वे दौरे कर रहे हैं।
कुछ केंद्रीय मंत्री भी हो सकते हैं शामिल
भाजपा जो पहली लिस्ट जारी करने वाली है, उनमें कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी के बाद ही ऐलान होगा। इसीलिए 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग बुला ली गई है। पहले यह मीटिंग 22 फरवरी को ही होनी थी, लेकिन नेताओं की व्यस्तता के चलते इसे टाल दिया गया था। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे की मीटिंग भी पहले 29 फरवरी को थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहने वाले थे। अब इस आयोजन को टाल दिया गया है क्योंकि नड्डा भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
अशोक खरात CDR विवाद: सुषमा अंधारे ने उठाए अंजलि दमानिया पर सवाल, पूछा- BJP के नेता गायब क्यों?
केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?
अब तक राज्यसभा के मेंबर रहे केंद्रीय मंत्री भी उतरेंगे
पिछले दिनों हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने कमजोर सीटों पर पहले ही उम्मीदवार तय कर दिए थे। इसके अलावा उसने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नेताओं को भी विधायकी लड़ा दी थी। अब लोकसभा में भी यही रणनीति रहेगी और कई ऐसे केंद्रीय मंत्री भी चुनावी समर में दिख सकते हैं, जो अब तक राज्यसभा के ही मेंबर रहे हैं। पंजाब और आंध्र प्रदेश में गठबंधन पर भी मंथन चल रहा है और उसके बाद ही इन राज्यों की सीटों का ऐलान होगा। बिहार को लेकर भी पार्टी में चर्चा चल रही है क्योंकि यहां कई साझीदार हैं और सीट बंटवारे में सबकी दावेदारी से निपटना है।
Bjp decides candidates from 4 states including maharashtra for lok sabha elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने
Apr 04, 2026 | 07:16 PMठाणे मनपा को CSR फंड से मिली दो कार्डियक एम्बुलेंस, एमपी एवं मेयर ने किया लोकार्पण
Apr 04, 2026 | 07:16 PMIPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा
Apr 04, 2026 | 07:04 PMअमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां
Apr 04, 2026 | 07:03 PM“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
Apr 04, 2026 | 07:01 PMखर्च कम करो, जीवन बदल जाएगा, जानिए प्रेमानंद जी महाराज की वो बातें जो किस्मत बदल सकती हैं
Apr 04, 2026 | 06:50 PMLIVEIPL 2026 GT vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल बाहर
Apr 04, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













