-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Chiefs Of 7 States Will Change By 15th January Time Fixed For Election Of National President
15 जनवरी तक बदल जाएंगे 7 राज्यों के बीजेपी मुखिया…राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए भी तय हुआ समय, जानें कब मिलेगा नया अध्यक्ष
- Written By: अभिषेक सिंह
जेपी नड्डा को जून 2019 में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस लिहाज से नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो गया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भाजपा में जल्द ही संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। नए साल में जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले हफ्ते में पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। हालांकि पार्टी के संविधान के मुताबिक इससे पहले 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव पूरे करने होंगे। इसके अलावा 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे।
संगठन चुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई, जिसमें इन चुनावों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा सभी राष्ट्रीय महासचिव और संगठन चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी मौजूद रहे। इसके अलावा राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और चुनाव अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव के चलते बढ़ा कार्यकाल
जेपी नड्डा को जून 2019 में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस लिहाज से नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो गया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। भाजपा के संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति अधिकतम दो बार लगातार अध्यक्ष रह सकता है। नड्डा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावना खत्म हो गई है। इसकी वजह भाजपा का एक व्यक्ति-एक पद नियम है।
सम्बंधित ख़बरें
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
देवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
हर एक पद के लिए आयु सीमा तय
युवाओं को महत्व भाजपा ने अपने संगठन में युवाओं को महत्व देने के लिए पहले ही आयु सीमा तय कर दी है। इसके लिए जिलों के अंदर नियुक्त होने वाले मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, जिला अध्यक्ष की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच होगी। जिला अध्यक्ष के लिए 7 से 8 साल तक संगठन में काम करने का अनुभव भी अनिवार्य किया गया है। इनका चुनाव 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है।
देश से संबंधित अन्य ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के दिन (15 अक्टूबर) ही पार्टी के आंतरिक चुनाव के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी थी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ. के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उनके नाम पर चर्चा थी, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाए जाने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। इसके अलावा नरेश बंसल, रेखा वर्मा, संबित पात्रा को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी बनाया गया। पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिव और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग राज्यों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अर्हताएं
भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के संविधान में स्पष्ट निर्देश हैं। पार्टी संविधान की धारा 19 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का प्रावधान किया गया है। धारा 19 के अनुसार पार्टी अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के सदस्य होंगे। पार्टी संविधान में कहा गया है कि यह चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अध्यक्ष चुने जाने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो। धारा 19 के पेज पर ही लिखा है कि निर्वाचक मंडल के कुल 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए योग्य व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव करेंगे। यह संयुक्त प्रस्ताव भी कम से कम 5 ऐसे राज्यों से आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसके अलावा ऐसे चुनावों के लिए नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की मंजूरी भी जरूरी है।
क्यों फरवरी में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
भाजपा के संविधान के मुताबिक कम से कम 50 फीसदी यानी आधे राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इस लिहाज से देश के 29 में से 15 राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं मिलेगा। यह भी तय किया गया है कि संगठन में किसी भी पद पर काम करने वाले व्यक्ति को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।
Bjp chiefs of 7 states will change by 15th january time fixed for election of national president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:58 PMफुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
Jun 25, 2026 | 08:54 PMछत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Jun 25, 2026 | 08:54 PMआम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Jun 25, 2026 | 08:50 PMउज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














