भारत जीता तो Congress कोमा में! मालवीय का राहुल पर हमला, बोले- खुशी के लिए PAK से इजाजत का इंतजार
Asia Cup Final में India की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद BJP आईटी सेल के प्रभारी Amit Malviya ने कांग्रेस व Rahul Gandhi पर निशाना साधते हुए कहा इन्हें जीत की खुशी नहीं हुई इसलिए बधाई नहीं दी।
- Written By: सौरभ शर्मा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व BJP IT सेल हेड अमित मालवीय (फोटो- सोशल मीडिया)
BJP Amit Malviya Attacks Congress on Asia Cup Final India Win: एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत ने जहां पूरे देश को जश्न में डुबो दिया, वहीं इसने एक नए सियासी तूफान को भी जन्म दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस जीत पर कांग्रेस और राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ खड़ी है और इसलिए उसने टीम इंडिया को बधाई तक नहीं दी। इस सियासी बयानबाजी ने क्रिकेट की जीत को राजनीतिक अखाड़े में बदल दिया है।
रविवार को दुबई में हुए फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी समारोह में बड़ा ड्रामा हुआ, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस पर पाकिस्तानी कप्तान ने इसे खेल का अपमान बताया था। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, खुद ट्रॉफी देने पर अड़े हुए थे।
It seems India’s stunning win against Pakistan in the Asia Cup final has left Rahul Gandhi and the entire Congress in a comatose state. Just like after #OperationSindoor, when they couldn’t bring themselves to congratulate the Indian Army for its stupendous strikes, they now… — Amit Malviya (@amitmalviya) September 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
सिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तरह चुप्पी क्यों?
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक के बाद एक पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत ने राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को कोमा में भेज दिया है। ठीक वैसे ही जैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हुआ था, जब वे भारतीय सेना को उनकी शानदार कार्रवाई के लिए बधाई नहीं दे पाए थे।” मालवीय ने कांग्रेस की चुप्पी की तुलना सेना के पराक्रम पर उसकी कथित खामोशी से कर दी।
यह भी पढ़ें: बिहार में अमित शाह का ‘ऑपरेशन क्लीन’: विधायकों का पत्ता साफ; MLA की जगह सांसद लड़ेंगे चुनाव
‘राहुल, कांग्रेस और पाकिस्तान एक तरफ’
अमित मालवीय ने अपने हमले को और तेज करते हुए लिखा कि कांग्रेस शायद पाकिस्तान में अपने हैंडलर्स से इजाजत का इंतजार कर रही है। उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का नाम लेते हुए कहा, “वे अब मोहसिन नकवी और पाकिस्तान में अपने दूसरे आकाओं से इजाजत का इंतजार कर रहे हैं, ताकि देश के साथ मिलकर भारतीय टीम की सफलता का जश्न मना सकें।” मालवीय ने आगे लिखा, “एक बार फिर पाकिस्तान, राहुल गांधी और कांग्रेस, तीनों एक ही तरफ खड़े नजर आ रहे हैं।”
