Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: वो कवि जिसने निर्लज्ज राजनेताओं को दिखाया आईना, पिता से मिली लेखनी को धार, काका हाथरसी ने बनाया दामाद

इस कवि का नाम इतना ओजस्वी है कि सुनकर आप एक पल के लिए यही सोचेंगे कि यह वीर रस का कवि होगा! लेकिन जब आप उनकी रचनाएं पढ़ेंगे तो पेट हंस-हंस कर लोट पोट हो जाएंगे। जब उनकी कविताओं को समझेंगे तो अकस्मात 'वाह' कह उट्ठेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 08, 2025 | 05:01 AM

कवि अशोक चक्रधर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: हिंदी साहित्याकाश में अनगिनत सितारे अपनी अप्रतिम आभा के साथ दैदीप्यमान हैं। हर किसी की अपनी एक अलग चमक है। इनमें उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार और कवि शामिल हैं। आज यानी शनिवार 8 फरवरी को उनमें से ही एक सितारे का जन्मदिन है। ये वो कवि है जिसने बच्चों को गुदगुदाया, लोगो को हंसाया और सरकारों को जमकर रुलाया।

इस कवि का नाम इतना ओजस्वी है कि सुनकर आप एक पल के लिए यही सोचेंगे कि यह वीर रस का कवि होगा! लेकिन जब आप उनकी रचनाएं पढ़ेंगे तो पेट हंस-हंस कर लोट पोट हो जाएंगे। जब उनकी कविताओं को समझेंगे तो अकस्मात ‘वाह’ कह उट्ठेंगे। उनकी कविताएं पढ़कर ऐसा लगेगा कि मानों यह आपके ही आस-पास की समस्या को हंसते-हंसाते शासन तक पहुंचा रहे हैं। निर्लज्ज राजनेताओं को आईना दिखा रहे है, और निरंकुश सरकारों पर शब्दों का अंकुश लगा रहे हैं।

अशोक चक्रधर का 74वां जन्मदिन

जी हां आज हास्य और व्यंग्य के उत्कृष्टतम कवि अशोक ‘चक्रधर’ का जन्मदिन है। अशोक ‘चक्रधर’ 74 साल पहले आज ही के दिन यानी 8 फरवरी 1951 को मध्य प्रदेश के खुर्जा में जन्मे थे। साहित्यिक समझ उन्हें विरासत में मिली थी। उनके पिता राधेश्याम प्रगल्भ भी एक प्रतिष्ठित कवि थे। जिनके समकालीन कवियों में गोपालदास नीरज, हरिवंशराय बच्चन, निर्भय हाथरसी, शैल चतुर्वेदी, संतोष आनंद ओर रमानाथ अवस्थी जैसे दिग्गज कवि शामिल हैं।

काका हाथरसी के दामाद है चक्रधर

यही वजह है कि अशोक ‘चक्रधर’ की लेखनी की धार तेज होती गई। इतना ही नहीं बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि अशोक चक्रधर कालजयी कवि काका हाथरसी के दामाद भी है। इसकी छाप अशोक चक्रधर की लेखनी में दिखाई देती है। वैसे तो अगर आप साहित्यप्रेमी हैं तो उनकी कविताएं पढ़ी ही होंगी। लेकिन जन्मदिन के मौके पर हम उनकी कविता ‘जंगल में चुनाव आने वाला है’ आपके लिए लेकर आए हैं।

‘जंगल में चुनाव आने वाला है’

एक नन्हा मेमना
और उसकी माँ बकरी,
जा रहे थे जंगल में
राह थी संकरी।
अचानक सामने से आ गया एक शेर,
लेकिन अब तो
हो चुकी थी बहुत देर।
भागने का नहीं था कोई भी रास्ता,
बकरी और मेमने की हालत खस्ता।
उधर शेर के कदम धरती नापें,
इधर ये दोनों थर-थर कापें।
अब तो शेर आ गया एकदम सामने,
बकरी लगी जैसे-जैसे
बच्चे को थामने।
छिटककर बोला बकरी का बच्चा-
शेर अंकल!
क्या तुम हमें खा जाओगे
एकदम कच्चा?
शेर मुस्कुराया,
उसने अपना भारी पंजा
मेमने के सिर पर फिराया।
बोला-
हे बकरी – कुल गौरव,
आयुष्मान भव!
दीर्घायु भव!
चिरायु भव!
कर कलरव!
हो उत्सव!
साबुत रहें तेरे सब अवयव।
आशीष देता ये पशु-पुंगव-शेर,
कि अब नहीं होगा कोई अंधेरा
उछलो, कूदो, नाचो
और जियो हँसते-हँसते
अच्छा बकरी मैया नमस्ते!

इतना कहकर शेर कर गया प्रस्थान,
बकरी हैरान-
बेटा ताज्जुब है,
भला ये शेर किसी पर
रहम खानेवाला है,
लगता है जंगल में
चुनाव आनेवाला है।

पानी से निकलकर
मगरमच्छ किनारे पर आया,
इशारे से
बंदर को बुलाया।
बंदर गुर्राया-
खों खों, क्यों,
तुम्हारी नजर में तो
मेरा कलेजा है?

मगरमच्छ बोला-
नहीं नहीं, तुम्हारी भाभी ने
खास तुम्हारे लिये
सिंघाड़े का अचार भेजा है।

बंदर ने सोचा
ये क्या घोटाला है,
लगता है जंगल में
चुनाव आने वाला है.
लेकिन प्रकट में बोला-
वाह!
अचार, वो भी सिंघाड़े का,
यानि तालाब के कबाड़े का!
बड़ी ही दयावान
तुम्हारी मादा है,
लगता है शेर के खिलाफ़
चुनाव लड़ने का इरादा है।

कैसे जाना, कैसे जाना?
ऐसे जाना, ऐसे जाना
कि आजकल
भ्रष्टाचार की नदी में
नहाने के बाद
जिसकी भी छवि स्वच्छ है,
वही तो मगरमच्छ है।

देश और दुनिया की सभी ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अशोक ‘चक्रधर’ दिल्ली की जामिया, मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हिंदी के विभागाध्यक्ष के तौर पर लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। यहां उन्होंने 29 साल काम करने के बाद हिंदी की सेवा के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। साहित्य में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी नवाजा जुका है।

Birthday special poet who showed mirror to shameless politicians know interesting facts about ashok chakradhar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 05:01 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Hindi Literature

सम्बंधित ख़बरें

1

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

2

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा को देखकर रोने लगी थी मां, किरदार के लिए खुद को बना लिया था कंकाल

3

जयंती विशेष: आजादी की नायिका और सत्ता की महारानी…सत्ता, परिवार और कड़वाहट से भरी अनसुनी कहानी

4

Mohnish Bahl: मां की फिल्में नहीं देखता बॉलीवुड का ये संस्कारी बेटा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.