महाराष्ट्र में बढ़ी बर्ड फ्लू की टेंशन, ठाणे के पोल्ट्री फार्म में अचानक 100 मुर्गियों की मौत; 25,000 को मारने का फैसला
- Written By: आसिफ सईद
बर्ड फ्लू (fफाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का खतरा बढ़ गया है। ठाणे (Thane) में एक पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) के एक किलोमीटर के दायरे में गिरने वाले लगभग 25,000 मुर्गियों को अगले कुछ दिनों में बर्ड फ्लू के डर से मार दिया जाएगा। ये फैसला ठाणे जिले की शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव के फार्म में अचानक करीब 100 मुर्गियों की मौत के बाद लिया गया है।
एएनआई के अनुसार, ठाणे के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर राजेश जे नार्वेकर ने कहा है कि, जिला पशुपालन विभाग को संक्रमण को नियंत्रित करने के उपाय करने का आदेश दिया गया है। मृत मुर्गियों के नमूने टेस्टिंग के लिए पुणे स्थित लैब में भेजे गए हैं।
Maharashtra | Around 100 chickens suddenly died at a poultry farm in Vehloli village of Shahapur tehsil in Thane district, in view of a bird flu threat; their samples have been sent to a lab in Pune: Thane DM & Collector Rajesh J. Narvekar — ANI (@ANI) February 18, 2022
दरअसल, साल 2006 में नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप सामने आने के बाद यह लगातार दूसरा साल है जब महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं। दिसंबर और मार्च 2020-21 के बीच राज्य ने इस बीमारी की ख़बरें सामने आई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत
ठाणे: शांतिनगर के जर्जर Parks और Grounds फिर होंगे आबाद, MBMC के अधीन लाने की तैयारी, महापौर ने दिए निर्देश
वैसे प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी मुर्गियों और अंडों को प्रभावित क्षेत्र के 1 किमी के दायरे में नष्ट करना होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले प्रकोप के दौरान महाराष्ट्र में करीब 10 लाख से अधिक पक्षियों को मरना पड़ा था और करीब 60 लाख से अधिक अंडों को नष्ट करना पड़ा था। प्रसार को रोकने के लिए लगभग 83,000 किलोग्राम पोल्ट्री फीड को भी नष्ट कर दिया गया था।
