अंत भला तो सब भला…चुनाव जीतकर भी CM नहीं बनेंगे नीतीश कुमार? 5 साल पहले खुद किया था ऐलान
Nitish Kumar Last Election Announcement: बिहार में सियासी हलचल तेज है, नीतीश कुमार ने 2020 में "आखिरी चुनाव" का ऐलान किया था, अब क्या वो अपने बयान से पीछे हटेंगे?
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM नीतीश कुमार (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है, और अब ये सवाल उठने लगे हैं कि नीतीश कुमार, जिन्होंने पिछले चुनाव को ही अपना आखिरी चुनाव बता दिया था, क्या फिर से अपने ऐलान से पीछे हटेंगे? 5 साल पहले नीतीश कुमार ने साफ कया था कि य उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन अब उनका रुख क्या होगा? इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया था। पूर्णिया में नीतीश कुमार ने जनता से आशीर्वाद देने की भावुक अपील करते हुए कहा था कि ये चुनाव मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला।
क्या कहा था नीतीश कुमार ने?
पुर्णिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा था कि आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, ये मेरा आखिरी चुनाव है। उन्होंने जोर देकर कहा था कि अंत भला तो सब भला। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी के लिए कहा था कि अब आप बताइये इनको वोट दीजिएगा या नहीं। हाथ उठाकर बताइए।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
बिहार की सियासत में ‘नंबर 2’ बने श्रवण कुमार, नीतीश कुमार ने विधायक दल की कमान सौंपकर चला बड़ा मास्टरस्ट्रोक
बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती, नीतीश के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी, श्रवण को भी मिला Y प्लस एस्कॉर्ट
निशांत बनेंगे उत्तराधिकारी?
बता दें कि इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर निशांत कुमार और उनके पिता नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगा था। जिससे अटकलबाजियों ने और रफ्तार पकड़ ली है कि बिहार में अगर एनडीए 2025 के चुनावों में बाजी मारता है तो निशांत कुमार को राज्य का सीएम बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र के चलते ऐसा फैसला लिया जा सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या निशांत कुमार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक एंट्री करेंगे या फिर लगाए जा रहे पोस्टर सिर्फ एक चुनावी बैनर की तरह ही रह जाएंगे? वो भी उस मौके पर, जब पूरा बिहार जेडीयू के भविष्य और नीतीश की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- सीमांचल में ओवैसी की पार्टी बनेगी गेमचेंजर! NDA-महागठबंधन आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
कब होगा चुनाव?
बता दें, बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। इसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार चुनाव अक्टूबर महीने में हो सकते हैं।
