- Hindi News »
- India »
- Bihar News Rjd Leader Shot By Criminals In Munger Condition Serious
बिहार : मुंगेर में दिनदहाड़े राजद नेता को को मारी गोली, हालत गंभीर, तेजस्वी यादव के हैं ख़ास
मुंगेर में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता व प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

मुंगेर में दिनदहाड़े राजद नेता को को मारी गोली
मुंगेर: बिहार के मुंगेर से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता व प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।
मिली खबर के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में RJD के नेता पंकज यादव को आज सुबह सैर के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस बाबत मुंगेर सदर SSP राजेश कुमार ने बताया कि RJD के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने हवाई अड्डा मैदान में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि RJD नेता को एक गोली सीने के पास लगी है। यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
यहां पढ़ें – ED की पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को ‘गुगली’, मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजा समन, आज ही होना होगा पेश
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घटना बाबत पंकज यादव के पिता रामचरित्र यादव ने आरोप लगाया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार मिट्ठू यादव सहित दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
खबरें की मानें तो मिट्ठू यादव बीते बुधवार को पंकज यादव के पास किसी मामले में पुलिस के पास पैरवी करने का अनुरोध लेकर गया था जिससे पंकज ने इनकार कर दिया था। वहीं JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस घटना पर कहा कि, साल 2005 के बाद से बिहार पुलिस का ट्रैक रिकार्ड रहा है कि अपराधी बच नहीं पाया है। उन्होंने कहा ‘‘हमलावरों की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी, चाहे वह कोई भी हो, किसी दल के नेता, कार्यकर्ता हों या आमजन हों। अगर कोई घटना घटती है तो पुलिस से अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है।”
यहां पढ़ें – वाराणसी: मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवाने वाला अजय शर्मा पुलिस हिरासत में
वहीं इस घटना के बाद ही BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, मुंगेर की घटना दुखद है लेकिन अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। बिहार में NDA सरकार भी अपराधियों पर सख्त एक्शन लेगी । हम तेजस्वी यादव की तरह कोई गैर जिम्मेदार नहीं हैं। यहां जनता बाढ़ में डूब रही है और वे वहां दुबई में मौज-मजा कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar news rjd leader shot by criminals in munger condition serious
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














