Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर

Pawan Singh Latest News: 2024 लोकसभा चुनाव, फिर राज्यसभा और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी पवन सिंह के नाम की चर्चा थी। हालांकि, अब पार्टी ने उन्हें बिहार विधान परिषद भेजने की घोषणा की है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 05, 2026 | 08:07 PM

पवन सिंह पर बीजेपी का बड़ा दांव!, (सोर्स- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

Follow Us
Follow Us:

Pawan Singh Contest Bihar Legislative Council Election: बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए आज शुक्रवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे चर्चित नाम भोजपुरी फिल्म के अभिनेता और गायक पवन सिंह है। इसके अलावा अनिल कुमार ठाकुर, संजय मयूख और शीला पंडित को भी उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।

2024 लोकसभा, राज्यसभा और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी पवन सिंह के नाम की चर्चा थी। हालांकि, अब पार्टी ने उन्हें बिहार विधान परिषद भेजने की घोषणा की है। संजय मयूख को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। वर्तमान समय में भी वह विधान परिषद के सदस्य हैं।

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव

बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं। मौजूदी समीकरणों के मुताबिक, विधान परिषद की एक सीट जीतन के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन पर्याप्त माना जा रहा है। ऐसे में एनडीए के लिए 8 सीटों पर जीत हासिल करने में किसी भी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है।

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा के लिए BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? इस एक बयान से बड़ी राजनीतिक हलचल; कांग्रेस के लिए ऐसे फंसेगा पेंच

इंदौर में तैयार होगा BJP का नया सियासी किला, ग्रामीण कार्यालय निर्माण की रखी गयी नींव

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट

जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ बोलीं- सुर्खियों में रहने के लिए देते हैं अनर्गल बयान

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आप सभी को अग्रिम विजय की हार्दिक शुभकामनाएं! pic.twitter.com/C0kYIfnRO1 — BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 5, 2026

पवन सिंह और BJP का राजनीतिक रिश्ता

पवन सिंह और बीजेपी का राजनीतिक रिश्ता पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस भोजपुरी सुपरस्टार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बढ़ते विवाद और टीएमसी के चौतरफा हमलों के बाद पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें यहां जीत नहीं मिली, लेकिन बीजेपी के सहयोगी दल (उपेन्द्र कुशवाहा) को हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद, पवन सिंह की भारी लोकप्रियता और उनके विशाल फैन बेस को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने पाले से दूर नहीं रखना चाहती थी। बैक-चैनल वार्ताओं और राजनीतिक डैमेज कंट्रोल के बाद आखिरकार बीजेपी ने उन्हें एमएलसी उम्मीदवार बनाकर मुख्यधारा की राजनीति में ससम्मान स्थापित करने का फैसला किया।

पवन सिंह के जरिए कैसे सधेगा पूर्वांचल?

पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा (भोजपुर) के रहने वाले हैं, लेकिन एक भोजपुरी स्टार के रूप में उनकी लोकप्रियता की कोई भौगोलिक सीमा नहीं है। उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र (वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया आदि) सांस्कृतिक और भाषाई रूप से बिहार से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। पूर्वांचल और बिहार की राजनीति में राजपूत (क्षत्रिय) वोट बैंक एक बेहद निर्णायक भूमिका निभाता है। पवन सिंह इसी समाज से आते हैं। पिछले कुछ चुनावों में इस वोट बैंक में दिखी मामूली नाराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी ने पवन सिंह के ‘चेहरे’ का इस्तेमाल किया है।

पवन सिंह के गानों और फिल्मों का क्रेज युवाओं में सबसे ज्यादा है। उनके रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को बीजेपी संगठित वोट बैंक में बदलना चाहती है। पूर्वांचल की कई सीटों पर जहां कड़े मुकाबले होते हैं, वहां पवन सिंह का एक रोड शो भी पासा पलटने की ताकत रखता है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट

क्या होगा आगामी राजनीति पर असर?

पवन सिंह को सीधे विधान परिषद भेजने के इस फैसले से बीजेपी ने यह संदेश दिया है कि वह अपने साथ जुड़े कलाकारों और जमीन पर प्रभाव रखने वाले चेहरों को पूरा सम्मान देती है। आगामी विधानसभा चुनावों में पवन सिंह स्टार कैंपेनर की भूमिका में नजर आएंगे। बिहार की सीमा से सटे यूपी के जिलों में जहां समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं, वहां पवन सिंह के जरिए बीजेपी ‘एंटी-इन्कंबेंसी’ और जातिगत गोलबंदी को काटने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

Bihar legislative election bjp candidate pawan singh how effect up election explainer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • BJP
  • Navbharat Explainer
  • Pawan Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.