Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फेरबदल, 43 IAS का ट्रांसफर, तेलंगाना में भी कई IPS इधर-उधर

नितीश सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार में कुल 43 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। तेलंगाना में भी बीते 7 सितंबर को इसी तरह IPS अधिकारियों का एक महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 08, 2024 | 08:50 AM

(डिज़ाइन -फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार में बीते शनिवार शाम नितीश सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया  है। इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है। इस क्रम में 12 से ज्यादा जिलों DM भी बदल दिए गए हैं। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस तरह बिहार में कुल 43 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।

इस जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भोजपुर, जमुई, लखीसराय, समस्तीपुर, शिवहर, रोहतास, अररिया, शेखपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, अरवल और मधेपुरा समेत 12 जिलों के DM बदले गए हैं। साथ ही तीन नगर निगम कटिहार, पूर्णिया और गया में नगर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। चार जिलों पटना, मोतिहारी, शिवहर और गया में नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाए गए हैं।

यहां पढ़ें- लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, 28 घायल, रात से चल रहा रेस्क्यू

इसमें खास तौर पर 2010 बैच के IAS और भोजपुर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी राज कुमार को कम्फेड, पटना में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं चकबंदी के निदेशक राकेश कुमार को बनाया गया है। लखीसराय के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को बनाया गया है। वहीं नवीन कुमार राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इनायत खान को सहयोग समितियों का निबंधक बनाया गया है।

सुनील कुमार यादव को अबकी बार श्रम संसाधन विभाग के अपर सचिव बनाया गया है। योगेन्द्र सिंह माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बने हैं। इसके साथ ही आनंद शर्मा पंचायती राज निदेशक बनाए गए हैं। इसा तरह शेखपुरा DM जे प्रियदर्शिनी को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक, किशनगंज DM तुषार सिंगला को बेगूसराय DM, अरवल डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव तथा मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीना को निःशक्तता बिहार निदेशक नियुक्त किया गया है। वे समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

यहां पढ़ें- महाराष्ट्र के ठाणे मे 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

जानकारी दें कि तेलंगाना में भी बीते 7 सितंबर को इसी तरह IPS अधिकारियों के एक महत्वपूर्ण फेरबदल में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक सी वी आनंद को हैदराबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। वह कोथाकोटा श्रीनिवास रेड्डी का स्थान लेंगे।

इस बाबत राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी की ओर से बीते शनिवार को जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) विजय कुमार को डीजी, एसीबी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। महेश एम भागवत, अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को अगले आदेश तक अतिरिक्त महानिदेशक (कार्मिक एवं कल्याण) के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं DGP कार्यालय के पुलिस महानिरीक्षक, ‘प्रोविजनिंग एवं लॉजिस्टिक्स’ एम रमेश को अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (खेल) के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकी आनंद इससे पहले भी हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के पद का कार्यभार संभाल चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bihar ias transfer posting nitish kumar government telangana ips transferred

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 08:42 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Nitish Kumar
  • Telangana

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSSC में 5208 पदों पर भर्ती शुरू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

2

Vote Chori के मामले में संजय कुमार झा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले ये कोई मुद्दा नहीं

3

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना कहा- ‘वोट चोरी’ बंद करो, चोर कहना बंद कर देंगे

4

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए EC ने जादू किया, लोकसभा में हम जीते फिर बाद में…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.