PHOTOS: बांकीपुर में सियासी हंगामा, जन सुराज और BJP का शक्ति प्रदर्शन, JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
Bankipur Bypoll Nomination: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर और भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने नामांकन दाखिल करके शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन के तुरंत बाद JJD प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: अमन मौर्या
आज बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। नामांकन से पहले पार्टी ने रोड शो किया। रोड शो का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से सजाया गया रथ रहा, जिस पर नीरज कुमार सिन्हा और एनडीए के वरिष्ठ नेता सवार थे। रथ को भाजपा के कमल चिन्ह, पार्टी के झंडों और फूलों से सजाया गया था। नेताओं ने पूरे मार्ग में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, यूथ हॉस्टल, बिस्कोमान, कारगिल चौक और गांधी मैदान होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचा।
नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय से पटना समाहरणालय तक विशाल रोड शो निकाला गया। इसमें सांसद रविशंकर प्रसाद, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार समेत एनडीए के कई नेता शामिल हुए।
बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भरा नामांकन, RJD और BJP से है लड़ाई
‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
नामांकन से पहले नीरज कुमार सिन्हा ने राजवंशी नगर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर स्वर्गीय नवीन सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत वह समर्थकों के साथ नामांकन यात्रा में शामिल हुए।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को भव्य रोड शो के बाद पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।
पदयात्रा स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू होकर कोतवाली थाना, डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए समाहरणालय पहुंची। इस दौरान समर्थकों ने लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे बांकीपुर सहित विभिन्न नारे लगाए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने स्काउट एवं गाइड मैदान से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत नामांकन नहीं, बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है। उन्होंने कहा, यह मेरा नामांकन नहीं है, बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है। यह बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है और बिहार में अपराधी लोगों को कुर्सी छोड़ने का आह्वान है। यह बदलाव की शुरुआत है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब पार्टी प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस की कार्रवाई से परिसर में हलचल मच गई।
तेजप्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को टिकट दिया है। वीणा की बेटी प्रार्थना ने बताया कि उन्हें अपनी मां की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
