सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू! जानें क्या हुई बात
Samrat Choudhary PM Modi Meeting: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी। 'विकसित बिहार' पर हुई चर्चा। 24 अप्रैल को होगा शक्ति परीक्षण।
- Written By: प्रिया जैस
सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात (सौजन्य-एक्स)
Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार को हाल ही में नया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तौर पर मिला है। बिहार में सीएम पद की कुर्सी संभालने के बाद आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी नेता सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। आज नई दिल्ली में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। उन्होंने लिखा, विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विज़न पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।
नितिन नवीन से भी की मुलाकात
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के ठीक पहले सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने बातचीत की। बातचीत भले ही 5 मिनट की हो लेकिन इसके कई बड़े राजनीतिक मायने निकले जा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष
Hungary के भावी प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार की बड़ी चेतावनी… देश में आते ही गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू
नवभारत विशेष: बंगाल में आक्रामकता की ओर बढ़ता प्रचार, ममता व मोदी की साख दांव पर
18वां सिविल सेवा दिवस: विज्ञान भवन में जुटेगी देश की ब्यूरोक्रेसी, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी करेंगे विजन साझा
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।#narendramodiji #NDA4Bihar… pic.twitter.com/wHibpmZ23J — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 21, 2026
इस मुलाकात को कैबिनेट विस्तार के लिए अहम माना जा रहा था। बिहार में विधानसभा के संख्या बल को देखे तो सहयोगी दलों को मंत्री पद मिलेंगे। इसमें माना जा रहा है कि बीजेपी कोटे से कुल 17 और जेडीयू कोटे से ज्यादा-से-ज्यादा 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं। तो वहीं एलजेपीआर को दो पद मिलेंगे और हम पार्टी और आरएलएम को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – ‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष
15 अप्रैल को सीएम पद की ली थी शपथ
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का गठन किया था। इस समय सीएम सम्राट चौधरी के अलावे मंत्रिमंडल में केवल जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ही मंत्री पद पर आसीन हैं। इन दोनों को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल पूरा कैबिनेट लगभग खाली पड़ा हुआ है, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की पूरी संभावना है।
24 अप्रैल को हासिल करेंगे विश्वास मत
आपको बताते चलें, कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। जुलाई में होने वाले मानसून सत्र से पहले यह एक दिवसीय सत्र आयोजित किया जाएगा।
