

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की नई सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। सूत्रों के अनुसार, जुलाई में होने वाले मानसून सत्र से पहले यह एक दिवसीय सत्र होगा।
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य में भाजपा के किसी सदस्य ने पहली बार मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जगह ली है, जिन्होंने केंद्र में जिम्मेदारियों को संभालने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिससे बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत हुआ और नये मुख्यमंत्री के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ। सम्राट चौधरी (57) लगभग तीन दशकों से राजनीति में हैं। हालांकि, वह नौ साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
बिहार के पूर्व सीएण नीतीश कुमार शनिवार (18 अप्रैल) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी थे।
नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय समेत कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य सहित 10 विभाग दिए गए हैं, जबकि बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास समेत 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।