बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह राजनीति के खेल में भी हैं धाकड़, दस दिन के अंदर शूटिंग में जीता दूसरा गोल्ड
- Written By: सुभाष यादव
श्रेयसी सिंह (Photo Credits-Twitter)
नई दिल्ली: बिहार के जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने बड़ा कमाल किया है। बताना चाहते हैं कि श्रेयसी ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। रविवार को पंजाब के पटियाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया है।
ज्ञात हो कि श्रेयसी सिंह का यह बिहार के लिए दूसरा गोल्ड मेडल है। श्रेयसी की जीत के बाद बिहार के कई दलों के नेताओं ने उन्हें ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी को पंजाब के पटियाला में 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
चिराग पासवान का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
मुजफ्फरपुर से ब्रिटिश कैबिनेट तक… कौन हैं कनिष्क नारायण, जिनकी दुनिया भर में हो रही चर्चा?
24 FIR, 258 जेल पहुंचे… पटना में उपद्रवियों पर बड़ा स्ट्राइक, 6000 दंगाईयों की तलाश में जुटी पुलिस!
तेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?
जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह (@ShreyasiSingh20) जी को पंजाब के पटियाला में 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/rMNHhgbZsl — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) December 12, 2021
बिहार सरकार में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ व जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी ने 64वें राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप के डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर से बिहार का नाम रोशन किया है। इस शानदार जीत पर श्रेयसी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
गौर हो कि पंजाब के पटियाला में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह अपने जिले सहित बिहार का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने साल 2020 में राजनीति में एंट्री की है।
