Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 FIR, 258 जेल पहुंचे… पटना में उपद्रवियों पर बड़ा स्ट्राइक, 6000 दंगाईयों की तलाश में जुटी पुलिस!

Bihar Patna Protests: बिहार के पटना में 'बिहार बंद' के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने 24 FIR दर्ज कर 258 लोगों को गिरफ्तार किया। 6,000 अज्ञात पर भी केस दर्ज, कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 27, 2026 | 10:55 AM

पटना में हिंसक झड़प (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Student Protests Patna: बिहार में हिंसक घटना में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना में बिहार बंद के प्रदर्शन के दौरान 22 और 25 जुलाई को हुई हिंसा में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोतवाली, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र और सचिवालय थाना में कुल 24 एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन मामलों में कुल 258 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में पुलिस ने गांधी मैदान थाना में सबसे अधिक 138 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तो वहीं, कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस प्रदर्शन में कई लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया था। पटना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हिरासत में ली गई 30 लड़कियों को बाद में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लड़िकयों से निजी बांड भरवाए गए है और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

तेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO

तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल

6000 अज्ञात और 285 नामजद पर केस दर्ज

बिहार बंद के दौरान पटना के हिंसक प्रदर्शन में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों पर कानूनी शिकंजा कसा है। दर्ज की गई FIR में 285 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि लगभग 6,000 अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस वर्तमान में वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर अज्ञात प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए काम कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना बढ़ गई है।

हिंसक झड़प में कुल 43 पुलिसकर्मी जख्मी

पटना में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस झड़प में बड़े पैमाने पर लोगों के घायल होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग के आईजी, थानों के थानेदार, सब-इंस्पेक्टर और सिपाहियों समेत कुल 43 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?

दूसरी ओर, प्रदर्शन में शामिल 300 से ज्यादा छात्र भी चोटिल हुए। लगभग 60 छात्रों को गंभीर चोटें आई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। भगदड़ और लाठीचार्ज में कई छात्रों के सिर पर गंभीर चोटें आई और तो कुछ छात्रों के हाथ-पैर टूटने की भी खबर है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जारी किए गए तस्वीर में भी 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए बड़े चेहरे

  • तेज प्रताप यादव: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक
  • संदीप सौरभ: पालीगंज विधायक, भाकपा माले
  • धनंजय: आइसा के प्रदेश अध्यक्ष
  • दीपांकर मिश्रा: आइसा महासचिव
  • आनंद कुमार यादव: पालीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष
  • दिव्यम: राज्य सचिव दिव्यम
  • शांतनु शेखर: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ (पुसु) के अध्यक्ष
  • आफरिन: आइसा की नेत्री
  • मनीष यादव: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

Bihar student protest patna violence 258 arrested 24 fir 6000 unknown case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 10:55 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Patna
  • Patna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.