घोसी उपचुनाव से सबसे बड़ी अपडेट, सपा के सुधाकर सिंह 22923 वोटों से BJP के दारा सिंह चौहान से आगे
- Written By: साक्षी सिंह
मतगणना की प्रतीकात्मक तस्वीर
घोसी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोषी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हालत नाजुक है। उपचुनाव मतगणना में सपा प्रत्याशी ने सुधाकर सिंह ने घोसी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त बनाई है। मतगणना के 17वें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 22923 वोट से बीजेपी से आगे हैं।
घोषी विधानसभा उपचुनाव के 17वें राउंड में समाजवादी ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 22923 वोटों के अंतर से आगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से आगे हैं।सपा के सुधाकर सिंह को अभी तक 66707 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के दारा सिंह चौहान को अभी तक 43784 वोट मिले।
मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार यानी पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था।
