-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Big Rail Accident Averted In Tamil Nadu Amid Odisha Train Accident Crack In Moving Train Coach
ओडिशा ट्रेन हादसे के बीच तमिलनाडु में टला बड़ा रेल हादसा, चलती ट्रेन के कोच में आई दरार
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha train accident) का जख्म अभी ताजा है। इसी बीच तमिलनाडु (Tamil Nadu) से एक ऐसी खबर आ गई जिससे जान हलक में आ गई। यहां एक चलती ट्रेन के कोच में दरार (crack) देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। फ़िलहाल एक कर्मचारी ने इसे समय रहते देख दिया और बड़ा रेल हादसा टल गया। कर्मचारी के काम के लिए सराहा गया और उसे आज सम्मान भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार रविवार को कोल्लम-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस (Kollam-Chennai Egmore Express) ट्रेन में अचानक दरार का पता चलने के बाद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कोच एस-3 को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कल दोपहर 3:36 बजे तमिलनाडु के सेनगोट्टई स्टेशन में प्रवेश करते समय ट्रेन संख्या 16102 (चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस) के एस3 कोच में सी एंड डब्ल्यू कर्मचारियों द्वारा दरार देखी गई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कोच को अलग किया और यात्रियों को अन्य कोचों में बिठाया जिसके बाद ट्रेन शाम 4:40 बजे रवाना हुई। दरार का पता लगाने वाले कर्मचारियों की सतर्कता निगरानी के लिए सराहना की जाएगी और मंडल रेल प्रबंधक, मदुरै मंडल द्वारा आज सम्मानित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी? मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
HC ने CM विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ में मृतक परिजनों की नौकरी पर लगी रोक; स्किल ट्रेनिंग का दिया सुझाव
तमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Cauvery Water Dispute Tamil Nadu: कावेरी विवाद पर बढ़ा तनाव, तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर पर बस सेवाएं अचानक बंद
जानकारी के मुताबिक कोल्लम-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस कोल्लम चेन्नई से जा रही थी। रविवार की शाम ट्रेन अभी सेंगोट्टाई स्टेशन पहुंची थी कि रेलकर्मियों का ध्यान ट्रेन के एक कोच के निचले हिस्से में आई दरार पर पड़ी। इसके बाद कमर्चारी ने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारी को दी जिसके बाद जांच शुरू हो गई। कोल्लम-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस के एस-3 कोच के निचले हिस्से में दरार आई थी। बताया गया कि एक मोदी दरार पहिए के पास थी। फ़िलहाल सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
Big rail accident averted in tamil nadu amid odisha train accident crack in moving train coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














