Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा अडाणी की जेब में डाल रही सरकार

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Feb 16, 2024 | 02:59 PM

राहुल गांधी (PTI Photo)

Follow Us
Follow Us:

सासाराम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए रक्षा बजट का एक बड़ा हिस्सा उद्योगपति गौतम अडाणी की जेब में डालने का आरोप लगाया। अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रोहतास जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मुझे आपको एक बात बतानी है कि वर्तमान में केंद्र का रक्षा बजट जवानों के कल्याण के लिए नहीं है।

सभी रक्षा ठेके केवल अडाणी समूह को जा रहे हैं। वास्तव में केंद्र सरकार रक्षा बजट के धन का एक बड़ा हिस्सा उद्योगपति गौतम अडाणी की जेब में डाल रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमुहार से शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को आगे बढ़ाया । तेजस्वी और राहुल एक लाल रंग की खुली जीप में सवार हुए। तेजस्वी जीप चला रहे थे और राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। 

राहुल ने कहा कि केंद्र ने सेनाओं के लिए जो कुछ भी खरीदा। हेलीकॉप्टर, सैन्य विमान, तोपें, कारतूस, राइफल और सभी आधुनिक हथियार, अडाणी समूह के स्वामित्व वाली कंपनी से ही खरीदा। आपको हर जगह अडाणी समूह का नाम मिलेगा। राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र ने सेना में दो श्रेणियां बनाई हैं। एक अग्निवीर और एक अन्य।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO

Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

यदि कोई अग्निवीर घायल हो जाए या शहीद हो जाए तो उसे न तो शहीद का दर्जा मिलेगा और न ही आवश्यक मुआवजा यह भेदभाव क्यों। उन्होंने सेना में दो श्रेणियां क्यों बनाई हैं? उन्होंने कहा कि मैं आपको एक उदाहरण दे रहा हूं। मान लीजिए कि चार युवाओं को अग्निवीर के रूप में चुना गया है। चार साल के बाद चार में से तीन युवाओं को घर वापस भेज दिया जाएगा और उनमें से केवल एक को आगे रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, बाकी तीन लोग क्या करेंगे। क्या वे पकौड़े बेचेंगे?

यादव ने इस जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास समय नहीं है। वह प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन हमारे किसान भाइयों से नहीं मिलेंगे। गांधी के साथ यात्रा में शामिल तेजस्वी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा नौबतपुर तक जाएंगे और कैमूर जिले में करीब तीन बजे दोनों युवा नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे ।  (एजेंसी)

Bharat jodo nyaya yatra rahul gandhi remarks in sasaram on bjp government to adani

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2024 | 02:59 PM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Rahul Gandhi
  • Sasaram

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.