Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब के भावी CM भगवंत मान आज दिल्ली में केजरीवाल से करेंगे मुलाकात; शपथग्रहण की तारीख पर लगेगी मुहर

  • By सुभाष यादव
Updated On: Mar 11, 2022 | 10:34 AM

भावी CM भगवंत मान (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे भगवंत मान (Bhagwant Mann) शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे। पंजाब में कांग्रेस (Congress) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद)- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) (SAD-BSP) गठबंधन को पछाड़ते हुए पार्टी के शीर्ष में आने के बाद मान और केजरीवाल की मुलाकात होने वाली है। 

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में मान ने पत्रकारों से कहा कि वह केजरीवाल से मिलने जा रहे हैं और पंजाब चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई देंगे। सरकार गठन के सवाल पर मान ने कहा, ‘‘मैं कल (पंजाब) राज्यपाल से मिलूंगा। हम आज उनसे समय मांगेंगे।” मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। 

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल: रातों-रात छिने मंत्रियों के पावरफुल विभाग, किसे मिली नई जिम्मेदारी

AAP नेता पर फिल्मी स्टाइल में हमला…शादी समारोह में घुसकर सिर में मारी गोली, देखें खौफनाक VIDEO

‘पंजाबी बोलो वरना सीट छोड़ो’, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के साथ बदसलूकी; पंजाब में छिड़ा भाषा विवाद- VIDEO

पंजाब में 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका; जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा, ‘‘लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।” मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए। 

Bhagwant mann aaps cm candidate for punjab leaves for delhi read here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2022 | 10:34 AM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Charanjit Singh Channi
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.