Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगत सिंह जयंती विशेष: जानें देश की आज़ादी के इस महान क्रांतिकारी के खास प्रेरक प्रसंग

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Sep 27, 2023 | 06:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: कल यानी गुरूवार 28 सितंबर को महान क्रांतिकारी ‘भगत सिंह’ (Bhagat Singh jayanti 2023) की 116वीं जयंती है। कल आजादी के उस नायक का जन्मदिन है जो महज 23 साल की उम्र में फांसी में झूलने के बाद भी कल के युवाओं के दिल में जिंदा हैं। हम बात कर रहे हैं भारत मां के सच्चे सपूत भगत सिंह की। जिनका भारत की आजादी की लड़ाई में भगत सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

उन दिनों में भगत सिंह सभी नौजवानों के लिए यूथ आइकॉन थे, जो उन्हें देश के के लिए कुछ कर गुजरने और देश के प्रति अपना योगदान देने की प्रेरणा देते थे। महज 23 साल की उम्र में ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगत सिंह का जन्म सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से अंग्रेजों द्वारा भारतीय लोगों पर अत्याचार होता देखा, तभी से उनके मन में देश के लिए कुछ करने की ज्वाला उत्पन्न   हो गई थी। ऐसे में कल उनकी जयंती पर आइए जानें उनके 23 साल के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जो लोगों के अंदर देशभक्ति के जुनून को पैदा करती है।

सम्बंधित ख़बरें

ओबीसी आरक्षण पर फैसला बाकी, महाराष्ट्र के 22 ZP चुनाव फिर टले, 50% सीमा से ज्यादा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में पड़ी फूट! आपस में भिड़े ट्रपं और आर्मी चीफ, बोले- जंग तो हम आसानी से जीतेंगे

Holi Special: घर पर ऐसे बनाएं एकदम मथुरा स्टाइल असली ठंडाई, एक घूंट पीते ही सब पूछेंगे रेसिपी

ईरानियों के फोन पर ‘Wait and See’ मैसेज… ट्रंप की सैन्य तैयारियों के बीच भारतीयों को देश छोड़ने की सलाह

Pic: Wall Paper Cave

भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर के बांगा (अब पाकिस्तान में) गांव के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। पिता किशन सिंह अंग्रेज और उनकी शिक्षा को पहले से ही पसंद नहीं करते थे इसलिए बांगा में गांव के स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद भगत सिंह को लाहौर के दयानंद एंग्लो-वैदिक स्कूल में दाखिला दिलवा दिया गया।

भगत सिंह सिख धर्म से थे। जिसमें पगड़ी और दाढ़ी रखना बहुत जरूरी होता है लेकिन उन्होंने अंग्रेजों की नजर से बचने के लिए कटवा दिए थे। जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लगभग एक साल बाद उन्होंने अपने सहयोगी बटुकेश्वर दत्त के साथ दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए थे। यहीं पर उनकी गिरफ्तारी भी हो गई थी।

भगत सिंह गिरफ्तारी के बाद जेल में भी देश की स्वतंत्रता को लेकर कैदियों को प्रेरित करते रहे जिसको लेकर अंग्रेजी हुकूमत परेशान हुई। उनके ऊपर जब केस चला तो उन्होंने कोई भी बचाव अपनी ओर से पेश नहीं किया था। इस दौरान भी वो लगातार आजादी को लेकर लोगों को प्रेरित करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगत सिंह ने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए लाहौर में पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट को मारने की साजिश रची थी, लेकिन उसकी सही पहचान ना कर पाने के कारण उन्होंने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स को गोली मार दी।

भगत सिंह को सजा-ए मौत की सजा 7 अक्टूबर 1930 को सुनाई गई। 23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी दे दी गई। फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश का नाम जी.सी. हिल्टन था।

भगतसिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गए। वह देश के समस्त शहीदों के सिरमौर बन गए। उनके जीवन पर आधारित कई हिन्दी फिल्में भी बनी हैं जिनमें- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह,शहीद,शहीद भगत सिंह आदि। कल भी सारा देश उनके बलिदान को बड़ी गंभीरता व सम्मान से याद करता है। भारत और पाकिस्तान की जनता उन्हें आजादी के दीवाने के रूप में देखती है जिसने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी।

Bhagat singh jayanti 2023

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.