बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष ने बाबुल सुप्रियो को दिलाई विधायक पद की शपथ, राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपने फैसले पर रहे अड़े
- Written By: सुभाष यादव
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) के उपाध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नवनिर्वाचित विधायक बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) को सदन के सदस्य के रूप में बुधवार को शपथ दिलाई और इसी के साथ इस बात को लेकर कई सप्ताह से जारी अनिश्चितता भी खत्म हो गई कि उन्हें कौन शपथ दिलाएगा।
दरअसल राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) इस बात पर अड़े रहे कि वह इस कार्य के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष को मनोनीत करने के अपने फैसले को नहीं बदलेंगे। गायक से नेता बने सुप्रियो पिछले महीने बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने शपथ दिलाई। सुप्रियो ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक पश्चिम बंगाल विधानसभा का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक नया अनुभव होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
शरद-सुनेत्रा गुट के विलय की चर्चा तेज, फडणवीस से मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रहे सुप्रियो 16 अप्रैल को टीएमसी विधायक चुने गए, लेकिन उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। आमतौर पर, विधानसभा के नए सदस्य को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को नामित किया जाता है, लेकिन धनखड़ ने विधानसभा उपाध्यक्ष को इस कार्य के लिए नामित करने का फैसला किया।
सुप्रियो द्वारा अध्यक्ष से उन्हें शपथ दिलाने की अनुमति मांगने के बावजूद राज्यपाल ने अपने फैसले पर कायम रहने का फैसला किया। सुप्रियो 16 अप्रैल को विधायक चुने गए थे। (एजेंसी)
