जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
NEET Paper Leak Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन में डिंपल यादव ने नीट पेपर लीक, छात्रों के मुद्दों और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए युवाओं का समर्थन किया।
- Written By: वंदना शर्मा
Dimple Yadav Jantar Mantar Protest: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुई। यहां उन्होंने मुख्य रूप से युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। इसी के साथ डिंपल यादव ने उन मंचों की सराहना की जो युवाओं को अपनी बात रखने की आजादी देते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खुद को अकेला न समझें और समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ है। उन्होंने मोदी सरकार को ‘संवेदनहीन’ बताते हुए सीधा निशाना साधा और कहा कि नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक होने के कारण छात्रों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए, लेकिन सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।
डिंपल यादव ने यह भी आरोप लगाया कि देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है और संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन और 20 तारीख को प्रस्तावित संसद मार्च का समर्थन करते हुए युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि जो लड़ाई युवा बाहर लड़ रहे हैं, समाजवादी पार्टी उस लड़ाई को संसद के अंदर पूरी मजबूती से लड़ेगी। इस खबर को पूर्ण रूप से यह वीडियो पूरा देखे….