बजट में बंगाल के लिए नहीं हुआ बड़ा ऐलान…तो मोदी पर टूट पड़ीं ममता बनर्जी, इकोनॉमिक कॉरिडोर को बताया बेकार
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम बजट पेश किया। इस बजट से चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल को बड़ी उम्मीदें थी।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Mamata Banerjee on Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम बजट पेश किया। इस बजट से चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन ऐसा कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। जिसके बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश होने के बाद एक तरफ जहां एनडीए नेताओं ने खुलकर सराहना की है, विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने बजट कड़ी आलोचना की है। जिसमें बंगाली की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हैं।
बजट को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में बंगाल को कुछ नहीं मिला है। ममता बनर्जी ने इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा को ‘बेकार’ बताया। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह बजट सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए है। इसमें किसानों के लिए कुछ नहीं है और यह पूरी तरह से बेकार बजट है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
फर्जी बजट से धड़ाम हुआ बाजार: कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया कि मोदी के फर्जी बजट की वजह से शेयर बाजार क्रैश हो गया। कांग्रेस राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि बजट भाषण में अहम योजनाओं के लिए बजट आवंटन की कोई साफ जानकारी नहीं दी गई। एक और कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बजट को सिर्फ़ एक दिखावा बताया और कहा कि इसमें कुछ भी नहीं था इसीलिए सेंसेक्स गिर गया।
खोदा पहाड़ न निकली चुहिया: इमरान
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इस साल का बजट एक खाली डिब्बा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने व्यंग्य करते हुए कहा, “खोदा पहाड़ न निकली चुहिया” उन्होंने बजट को दिशाहीन बताया और कहा कि रक्षा इतना ज़रूरी सेक्टर है, फिर भी वित्त मंत्री ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा।
अखिलेश यादव ने की कड़ी आलोचना
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से कुछ उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बीजेपी कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है। बजट कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पहले से तय था। उन्होंने कहा कि इस बजट से अदृश्य लोगों को फायदा होगा। एसपी प्रमुख ने कहा कि इस बजट में कोई इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट नहीं है। जाकर किसी भी किसान से पूछ लीजिए।
‘किसानों-महिलाओं के लिए कुछ नहीं’
इसके साथ ही डिंपल यादव ने कहा कि इस बजट में किसानों, महिलाओं और आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। आम आदमी इस बजट को समझ नहीं सकता। चुनाव नहीं हैं इसलिए सरकार ने मिडिल क्लास को कुछ नहीं दिया है। यह सरकार सिर्फ वहीं फायदा पहुंचाती है जहां उन्हें चुनाव जीतने होते हैं।
यह भी पढ़ें: मुसलमानों पर मेहरबान मोदी सरकार? सीतारमण ने अल्पसंख्यकों के लिए खोला खजाना, आंकडे़ देखकर उड़ जाएंगे होश
अमित शाह ने किया बजट का बखान
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘विकसित भारत बजट’ भारत को एक ऐसे देश के रूप में पेश करता है जो अपनी ताकत पर मजबूत भरोसे के साथ एक उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति के रूप में एक नई पहचान बना रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि COVID-19 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को गति दी है।
