- Hindi News »
- India »
- Bangalore Bhagdad Compensation Raised Karnataka Government Rcb Accident
बेंगलुरु भगदड़: CM सिद्धारमैया ने मुआवजा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये की
बेंगलुरु हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को अब 25 लाख रु. मुआवजा मिलेगा। पहले ये 10 लाख था। सीएम सिद्धारमैया ने इसका ऐलान किया, वहीं RCB भी 10-10 लाख रु. देगी। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी।
- Written By: सौरभ शर्मा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलूरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिनास्वामी स्टेडियम में हुए भीषण हादसे के बाद कर्नाटक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भगदड़ में मारे गए 11 लोगों के परिजनों को अब 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 10 लाख रुपये तय की गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देश पर बढ़ाया गया है। इस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया, जहां आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदल गया। सरकार की मुआवजा बढ़ाने की घोषणा और जांच आयोग के गठन से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस हादसे में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और 56 घायल हुए हैं। राज्य सरकार के अलावा आरसीबी की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। सरकार ने जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग भी गठित किया है, जो 30 दिनों में घटना की पूरी रिपोर्ट पेश करेगा। आयोग को हादसे के कारणों की पहचान करने के साथ-साथ भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय सुझाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार का बड़ा ऐलान, मुआवजा बढ़ा कर दिया 25 लाख
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि स्टेडियम में हुए हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिजनों को अब 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री द्वारा हालात की गंभीरता को देखते हुए लिया गया। इससे पहले सरकार ने 10 लाख की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन लगातार उठ रही मांगों और जनभावनाओं को देखते हुए यह राशि ढाई गुना बढ़ा दी गई है। यह कदम सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO
बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
हादसे की जांच के लिए गठित हुआ विशेष आयोग
राज्य सरकार ने इस दर्दनाक हादसे की गहराई से जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश करेंगे। आयोग यह जांच करेगा कि कार्यक्रम के आयोजन में क्या प्रक्रियात्मक चूक हुई, क्या सभी नियमों का पालन किया गया और कौन-कौन इसके लिए जिम्मेदार था। साथ ही यह आयोग भविष्य के लिए सुझाव भी देगा कि ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जाए। आयोग को जांच अधिनियम 1952 और सिविल प्रक्रिया संहिता की पूरी शक्तियां दी गई हैं।
Bangalore bhagdad compensation raised karnataka government rcb accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMCJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMप्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
May 25, 2026 | 08:30 AMPadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














