-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Banaskantha Fire Compensation On Death Of Workers Pm Announces Help Of Two Lakhs Each
Banaskantha Fire: मजदूरों की मौत पर मुआवजे का मरहम…पीएम ने किया दो-दो लाख की मदद का ऐलान, घायलों को मिलेंगे 50 हजार
- Written By: अभिषेक सिंह
गुजरात में बनासकांठा की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 18 लोगों की मौत के मामले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया है। पीएम ने इस हादसे की भेंट चढ़े लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए परिजनों...

पीएम नरेन्द्र मोदी व हादसे के वक्त की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: गुजरात में बनासकांठा की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 18 लोगों की मौत के मामले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया है। पीएम ने इस हादसे की भेंट चढ़े लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए परिजनों की मदद का ऐलान किया है।
पीएमओ की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा कि गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है।
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
पोस्ट में आगे लिखा गया कि अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF यानी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Agra Road Accident: आगरा में तेज रफ्तार का कहर: कैंटर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, दो लोगों की दर्दनाक मौत
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
दहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
CJP Protest Lathicharge पर भड़के राहुल गांधी! चुप्पी पर उठाये सवाल, बोले- ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें’
Deeply saddened by the loss of lives in the explosion at a firecracker factory in Banaskantha, Gujarat. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover soon. The local administration is assisting those affected. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would… — PMO India (@PMOIndia) April 1, 2025
आपको बता दें कि गुजरात के बनासकांठा से सामने आया है। यहां डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
विस्फोट के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में कुछ मानव अंग भी मिले हैं। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 5 से 6 घंटे लग गए। हादसे के शिकार सभी लोग 2 दिन पहले ही काम पर आए थे।
दो दिन पहले ही आए थे मजदूर
सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार सभी 2 दिन पहले ही काम के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।
3 लोग गंभीर रूप से घायल
3 लोग 40 प्रतिशत से ज्यादा जले डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल हुए सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। वे 40 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।
गुजरात से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखे बनवाता था। हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास सिर्फ पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Banaskantha fire compensation on death of workers pm announces help of two lakhs each
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














